newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: CBI ने सिसोदिया से की पूछताछ, बौखलाए AAP नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ लगाए विवादित नारे

Manish Sisodia CBI appearance: पुलिस द्वारा आप नेताओं को हिरासत में  किए जाने पर कार्यकर्ताओं की बौखलाहट देखने को मिली है। इतना ही नहीं आप नेताओं ने हिरासत में लिए जाने पर मनीष सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही ‘मोदी मार गया’ जैसे विवादित नारे भी लगाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) भी कांग्रेस की राह पर चलते दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीते दिनों कांग्रेसियों ने जहर उगला था। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर पीएम के खिलाफ विवादित नारे लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे। वहीं अब केजरीवाल की पार्टी के नेताओं ने भी पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए है। दरअसल दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई हेडक्वार्टर पूछताछ चल रही है। सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप नेता और कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर के बाहर जमकर बवाल काटा।

आप नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं को चेतावनी देते हुए जगह खाली करने को कहा। लेकिन आप नेता नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे गोपाल राय, संजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। इधर पुलिस द्वारा आप नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कार्यकर्ताओं की बौखलाहट देखने को मिली है। आप नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर मनीष सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए। इतना ही नहीं आप महिला कार्यकर्ता ‘मोदी मार गया’ जैसे विवादित नारे लगाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप महिला कार्यकर्ताओं कह रही है शिक्षा मनीष सिसोदिया को इन लोगों ने गिरफ्तार कर लिया। मोदी मार गया हॉय इसलिए मोदी ने अडानी को कुछ नहीं किया।

भाजपा  का फूटा गुस्सा-

उधर आप नेताओं द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी भड़क गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो शेयर करते हुए आप पर हमला बोला। सबसे पहले ब्रष्टाचार करें, फिर अत्याचार, अब ऐसा दुराचार, कांग्रेस के बाद अब आप कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ “मोदी मर गया” के लगाए आपत्तिजनक नारे! पहले भ्रष्टाचार का जश्न, फिर विक्टिम कार्ड और अब गाली की राजनीति? शराब घोटाला का बचाव करने के लिए? शर्मनाक !!”

दिल्ली के भाजपा नेता अजय शेरावत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”मोदी मर गया हाय हाय” ये भाषा है आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की देश के प्रधानमंत्री के लिए।