newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Lakshadweep Photos: इधर PM मोदी ने लक्षद्वीप से साझा की स्पेशल फोटो, उधर गूगल में सर्च करने लगे, लगातार दूसरे दिन रहा टॉप ट्रेंड

PM Modi Lakshadweep Photos: खास बात ये है कि गूगल पर लगातार दूसरे दिन टॉप ट्रेंड बना हुआ है। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग लक्षद्वीप को सर्च कर चुके हैं। शुक्रवार को भी लक्षदीप सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शब्द है। इतना ही नहीं पीएम मोदी के फोटो शेयर करने के बाद कई लोग टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर लक्षद्वीप को सर्च करने लगे।

नई दिल्ली। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ स्पेशल फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का अनुभव भी लोगों के साथ शेयर किया था। पीएम मोदी ने 2 से 3 जनवरी को लक्षदीप के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां कई परियोजनाओं देश को समर्पित की। अपने दौरे की उन्होंने कुछ खास लम्हें समुद्र किनारे भी बिताए। साथ ही स्नॉर्कलिंग का लुत्फ भी उठाया। उधर पीएम मोदी द्वारा फोटो शेयर करने के बाद लोगों में लक्षद्वीप को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल गूगल पर सभी लोग लक्षद्वीप को सर्च करने लगे।

खास बात ये है कि गूगल पर लगातार दूसरे दिन टॉप ट्रेंड बना हुआ है। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग लक्षद्वीप को सर्च कर चुके हैं। शुक्रवार को भी लक्षदीप सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शब्द है। इतना ही नहीं पीएम मोदी के फोटो शेयर करने के बाद कई लोग टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर लक्षद्वीप को सर्च करने लगे। इससे पहले पीएम मोदी की लक्षद्वीप फोटो साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव भी ट्रेंड करने लगा। पीएम मोदी की इन फोटो ने नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लोगों के बीच इस बात को लेकर बहस भी छिड़ गई कि आखिर घूमने के लिए लक्षद्वीप या फिर मालदीव बेस्ट है।

Google Trend

पीएम मोदी के फोटो शेयर करने के पीछे लक्षद्वीप में टूरिस्ट को बढ़ावा देने माना जा रहा है। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए यहां आने के लिए प्रेरित भी किया। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि मालदीव पर इसका असर हो सकता है क्योंकि बीते कुछ महीनों में मालदीव ने भारत विरोधी फैसले भी लिए है। जिसका सीधा-सीधा असर इस पर दिख सकता है।

इससे पहले भी पीएम मोदी पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील कर चुके है। पीएम मोदी ने घाटी के ट्यूलिप गार्डन आने की अपील की थी जिसके बाद अचानक से पयर्टकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।