newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Landslide: इस मौसम में पहाड़ों पर जाना खतरनाक, उत्तराखंड और हिमाचल में रोज हो रहा भूस्खलन, दरक रहे पहाड़

हिमाचल में बारिश से मौसम भी ठंडा हो गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 34.7, बिलासपुर में 32, चंबा में 31.8, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 28.2, मनाली में 26.6, शिमला में 22.9 और डलहौजी में 20 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। इस बार, पहाड़ी इलाकों में मॉनसून थोड़ा देर से सक्रिय हुआ। इस वजह से अगस्त का मध्य बीत जाने के बावजूद भारी बारिश देखने को मिल रही है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसूनी बारिश ने कहर मचा रखा है। बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन हुआ है और इससे जगह-जगह रास्ते बंद हो गए हैं। मंडी के खरोट-सरकाघाट रास्ते पर पहाड़ से भारी पत्थर गिरे हैं। वहीं चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर पंडोह के सात मील के पास पहाड़ धसकने से रास्ता बंद हो गया। उधर, उत्तराखंड में भी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामले में मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पॉवर हाउस के पास भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। रात में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में इनोवा कार आई। कार सवार लोगों में से एक इससे घायल हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। विभाग के मुताबिक मैदानों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश की वजह से लोगों को दिक्कत हो सकती है। मंगलवार को मंडी जिले में सबसे ज्यादा 73 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कांगड़ा में 26 मिलीमीटर, नाहन में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

landslide uttarakhand

हिमाचल में बारिश से मौसम भी ठंडा हो गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 34.7, बिलासपुर में 32, चंबा में 31.8, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 28.2, मनाली में 26.6, शिमला में 22.9 और डलहौजी में 20 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। इस बार, पहाड़ी इलाकों में मॉनसून थोड़ा देर से सक्रिय हुआ। इस वजह से अगस्त का मध्य बीत जाने के बावजूद भारी बारिश देखने को मिल रही है।

himachal

मौसम विभाग के अनुसार पूरे देश से मॉनसून वैसे तो 30 सितंबर तक विदा हो जाता है, लेकिन इस बार ये थोड़ा जल्दी लौटेगा। इससे सितंबर के मध्य तक पूरे देश में बारिश बंद होने की उम्मीद है। वैसे, इससे पहले तमाम जगह बारिश रुक-रुक कर अपना तांडव दिखा सकती है। इस बार ठंड भी तेज पड़ने की उम्मीद की जा रही है। बारिश और ठंड से किसानों को अपनी फसल उगाने में मदद मिलती है।