newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Launch: PM मोदी के बारे में कितना जानते हैं आप ? modistory.in में करीबियों ने बताए हैं अनदेखे-अनछुए पहलू

सियासत में आने से पहले मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS से जुड़े थे। वो देशभर में घूमते थे और संघ का प्रचार करते थे। बाद में संघ की तरफ से उनको बीजेपी में भेजा गया और मोदी सत्ता के शिखर पर पहुंच गए। इस वेबसाइट में मोदी के बारे में वो जानकारियां हैं, जो अब तक अनजानी हैं।

नई दिल्ली। वो साल था 2001 का। इसी साल नरेंद्र मोदी सियासत की दुनिया में आए थे। तबसे अहमदाबाद की साबरमती नदी और दिल्ली की यमुना में काफी पानी बह चुका है। तीन बार मोदी गुजरात के सीएम रहे और फिर दिल्ली की सियासत का रुख किया। वो साल 2014 में पहली बार पीएम बने और फिर 2019 में प्रचंड बहुमत से बीजेपी को जिताकर मोदी एक बार फिर पीएम हैं। मोदी की ये कहानी आप सब जानते हैं। जो आप नहीं जानते, उसका खुलासा एक वेबसाइट करती है। इस वेबसाइट का नाम modistory.in है। इस वेबसाइट में मोदी के बारे में वो जानकारियां हैं, जो अब तक अनजानी हैं। वेबसाइट में इन जानकारियों का संकलन मोदी के साथ काम कर चुके लोगों से जुटाकर किया गया है।

modi story website

modistory.in अब मोदी के बारे में हर जानकारी, उनकी जिंदगी के अनछुए और अनजाने पहलुओं को सामने लेकर आई है। इसका उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्री सुमित्रा गांधी कुलकर्णी ने किया। इस वेबसाइट में मोदी के बारे में हर तरह की जानकारी मिलेगी और ये पॉलिटिक्स पर रिसर्च करने वालों के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगी। इसके अलावा बीजेपी और मोदी के अभ्युदय के बारे में भी ये वेबसाइट आम लोगों के लिए ज्ञान का भंडार साबित हो सकती है। बता दें कि सियासत में आने से पहले मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS से जुड़े थे। वो देशभर में घूमते थे और संघ का प्रचार करते थे। बाद में संघ की तरफ से उनको बीजेपी में भेजा गया और मोदी सत्ता के शिखर पर पहुंच गए।

संघ में जाने से पहले मोदी बचपन में चाय बेचते थे, वो एनसीसी कैडेट भी रहे। इमरजेंसी में सिख बनकर वो कांग्रेस शासन के खिलाफ अलख जगाते रहे और किस तरह हिमालय में साधु बने, ये सब आम जानकारियां तो modistory.in में आपको मिलेंगी ही, साथ ही ऐसी जानकारियां भी मिलेंगी, जो कभी आपने खुद मोदी से नहीं सुनी होंगी।