newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना की नई गाइडलाइन पर विशेष ट्रेन चलाने की मांग करते हुए CM अशोक गहलोत ने कही ये बात

नई गाइडलाइन के तहत सभी राज्य और केन्द्र शासित राज्य नोडल अधिकारी की नियुक्ति करे जो सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इतना ही नहीं राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों में पहुंचने वाले लोगों का ब्यौरा भी रखा जाए।

नई दिल्ली। लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें छात्र, प्रवासी और पर्यटक, जो दूसरे राज्यो में कोरोना लॉकडाउन के चलते हुए फंसे हुए हैं, उनको राहत दी गई है। ऐसे लोगों को उनके गृह जनपद लाने के लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों के बीच बसों को चलाने का अनुमति दी है।

walking in lockdown

हालांकि इस आदेश के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र से विशेष ट्रेन चलाने की मांग करते हुए पीएम मोदी से आग्रह किया है कि लाखों प्रवासियों और एवं श्रमिकों को सुरक्षित लाना बस से संभव नहीं है। गहलोत ने कहा कि आने वाले समय में और भी श्रमिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। ऐसे में कामगारों की इतनी बड़ी संख्या तथा लंबी दूरी को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाना कामगारों के सुरक्षित घर लौटने का व्यावहारिक समाधान होगा। हालांकि, गहलोत ने गृह मंत्रालय की तरफ से अंतरराज्यीय श्रमिकों और प्रवासियों के आवागमन के बारे में बुधवार को जारी आदेश का स्वागत किया है।

Ashok Gahlot sad

नई गाइडलाइन के तहत सभी राज्य और केन्द्र शासित राज्य नोडल अधिकारी की नियुक्ति करे जो सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इतना ही नहीं राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों में पहुंचने वाले लोगों का ब्यौरा भी रखा जाए।

अगर फंसे हुए समूह में लोग एक राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश से दूसरे राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश जाना चाहते हैं तो भेजने वाले और जिस राज्य में जा वह समूह जा रहा है दोनों राज्य एक दूसरे की आपसी सहमति के साथ सड़क के जरिए भेज सकते हैं।

प्रवासी मजदूरों, यात्रियों और छात्रों को समूह में सिर्फ बस से ही भेजा जाए। भेजने से पहले बस सेनेटाइजेशन कराया जाए। इतना ही नहीं यात्रा के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। किसी भी व्यक्ति को भेजने से पहले उसकी स्क्रीनिंग की जाए और अगर वह पूरी तरह ठीक पाया जाए तो ही उसे भेजने की मंजूरी दी जाए। रास्ते में पड़ने वाले राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश उस राज्य के लिए रास्त देंगे जहां पर ये गाड़ी जा रही है।

home ministry

जब कोई शख्स अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा तो स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की यह जिम्मेदारी है कि उसे होम क्वारंटाइन में रखे। इस दौरान उसके हेल्थ चेकअप किए जाए। उस व्यक्ति को अरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने के उत्साहित किया जाए ताकि उसके हेल्थ स्टेटस पर नजर बनाई रखे जा सके और साथ ही उसे ट्रैक किया जा सके।