newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lucknow: अवैध कब्जा करने वाले पर योगी सरकार का एक्शन, राजधानी में सपा दफ्तर के बाहर चला बुलडोजर

Lucknow: आपको बता दें कि प्रदेश में प्रशासन का बुलडोजर उन जगहों पर तेजी से चलाया जा रहा है। जहां पर अवैध निर्माण किया गया है। इसी कार्रवाई को पूरे सूबे में तेजी से चलाया जा रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर लगातार एक्शन मोड में है। इन दिनों सूबे में सरकारी और फुटपाथ की जमीनों पर अवैध कब्जा जमाने वालों लोगों के खिलाफ योगी सरकार कड़ा एक्शन ले रही हैं। इसी क्रम में सूबे में एक बार फिर योगी बाबा का बुलडोजर चला है। इस बार ये बुलडोजर राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ नगर निगम की टीम ने सपा दफ्तर के बाहर लगाई गई दुकान के मालिकों को नोटिस भी दिया था। नगर निगम की टीम ने दुकानों को हटाने का आदेश दिया था। बावजूद प्रशासन के नोटिस को दुकान के मालिकों ने अनदेखा कर दिया।

जिसके बाद आज नगर निगम का बुलडोडर वहां पर पहुंचा और उनकी अवैध जगहों पर बनीं दुकानों पर कार्रवाई की गई और बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान किसी तरह का हंगामा ना इसको देखते हुए भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। खास बता ये है कि जहां नगर निगम का बुलडोजर चला है कि उसके पास ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव का घर है। बताया जा रहा है कि वहां पर करीब 10 दुकानें थी। इन सभी दिनों दुकानों पर समाजवादी पार्टी के बैनर भी लगे हुए थे।

वहीं सपा दफ्तर के बाहर हुए अतिक्रमण को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। एक महिला ने प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने का विरोध किया है। इतना ही नहीं महिला ने विरोध में अपना सिर भी मुंडवाया है। महिला ने अपनी बेटी के साथ आत्मदाह करने की धमकी भी दे डाली।

आपको बता दें कि प्रदेश में प्रशासन का बुलडोजर उन जगहों पर तेजी से चलाया जा रहा है। जहां पर अवैध निर्माण किया गया है। इसी कार्रवाई को पूरे सूबे में तेजी से चलाया जा रहा है।