newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया “ब्रेक द चेन” ऑर्डर, जानिए अब क्या है लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइंस

New Guidelines Regarding Lockdown: कोरोना के हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार प्रतिबंधों में ढील देने के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें दुकानों को सप्ताह के बाकी दिनों में रात 8 बजे तक जबकि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर जहां कुछ राज्यों ने काबू पा लिया है तो वहीं कुछ राज्यों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इनमें केरल सबसे आगे नजर आ रहा है, जहां कोरोना के मामले फिर से बढ़ते देखे जा रहे हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में हालात को लेकर राज्य सरकार आश्वस्त है। ऐसे में अब महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में नया “ब्रेक द चेन” ऑर्डर जारी किया है। इसमें कोल्हापुर, सांगली, सतारा और पुणे सहित 11 जिलों में लेवल 3 अनलॉक (प्रतिबंधों में छूट) है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों द्वारा मुंबई, मुंबई उपनगरीय और ठाणे जिलों में लगाए गए प्रतिबंधों को कम करने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं कोरोना के हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार प्रतिबंधों में ढील देने के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें दुकानों को सप्ताह के बाकी दिनों में रात 8 बजे तक जबकि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। वहीं रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और मॉल बंद रहेंगे।

बता दें कि देश में अब कोरोना वायरस के साथ-साथ जीका वायरस भी तेजी से पैर पसार रहा है। गौरतलब है कि जीका वायरस कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में भी तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। राज्य में जीका वायरस के हालात पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल ने नजर रखने के लिए सोमवार को एक हाई लेवल टीम को महाराष्ट्र भेजा है। जो राज्य में जीका वायरस की स्थिति का आंकलन करेगी। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पुणे में जीका वायरस का पहला मामला मिलने के बाद लिया है। पुणे में आए जीका वायरस के मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में महाराष्ट्र भेजी गई टीम की जानकारी दी।

उन्होंने जानकारी दी कि, महाराष्ट्र में तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम में क्षेत्रीय निदेशक, पुणे के कार्यालय से एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर), आईसीएमआर, नई दिल्ली से एक कीट विज्ञानी (एंटोमोलॉजिस्ट) शामिल हैं। बता दें कि यह टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर वायरस की स्थिति देखेगी। यह टीम इस बात का भी आकलन करेगी कि क्या जीका प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जो कार्य योजना है वो लागू की जा रही है नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह टीम राज्य में जीका वायरस को कंट्रोल करने के लिए जो जरूरी कदम होंगे, उसे अमल में लाने के लिए सिफारिश करेगी।