newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, रात 8 से सुबह सात बजे तक रहेगा कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान

Maharashtra:कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में कठोर नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसमें रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों के घर से निपटने पर पाबंदी लगाई गई है।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में सख्त नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसमें रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों के घर से निपटने पर पाबंदी लगाई गई है, इसके साथ ही शाम के समय एक साथ 4 लोगों के खड़े होने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि पैकिंग सुविधा चालू रहेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में सभी मॉल, पार्क, धार्मिक स्थलों को बंद रखा जाएगा। फैसले में निर्देश हैं कि यहां किसी भी बड़े शूट के लिए भी अनुमति नहीं रहेगी। वहीं उद्योग के लिए जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी।

CM Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्तरां आदि को केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। कार्यालयों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जैसी व्यवस्था की संभावना है। शनिवार और रविवार को उद्यान, समुद्र तटों, गेटवे ऑफ इंडिया और अन्य खुले स्थानों पर जाने पर प्रतिबंध होगा।