newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई बड़ी दुर्घटना, पानी में दौड़ा करंट, बिजली पोल छूते ही महिला की मौत

Delhi: यहां पर वो अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ 2 महिलाऐं और 3 बच्चे भी यात्रा करने वाले थे। साक्षी यहां से चंडीगढ़ की तरफ रवाना होने वाली थी। लेकिन बीते कई दिनों से राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अलग अलग हिस्सों में हो रही जोरदार बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी सामने आई है। दिल्ली में भी कुछ इसी तरह जगह जगह जलभराव हुआ है। लेकिन जमीन पर पानी देख बचने के लिए साक्षी ने बिजली के खंबे का सहारा लेकर उसे पार करने का प्रयास किया। खंबे को पकड़ते ही साक्षी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गई।

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत पूरे देश में बारिश का मौसम लगभग शुरू हो चुका है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में इसी बारिश की वजह से एक महिला ने अपनी जान गंवा दी। तेज बारिश के बाद जगह जगह पानी भरा हुआ है। ऐसी ही एक वॉटर लॉगिंग के कारण इस महिला की जान चली गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार साक्षी आहूजा नाम की महिला शनिवार रात को अपने पति के साथ ट्रेन में सवार होकर कहीं जा रही थी, बारिश के चलते वो जिस स्थान पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही थी वहां काफी पानी भर गया था। वॉटर लॉगिंग के कारण स्टेशन पर बिजली की तारें भी पानी में डूब गई थीं, जिसमें तेज करंट का प्रवाह था। साक्षी का पैर जैसे ही पानी में पड़ा, पहले से उस पानी में करंट दौड़ रहा था जिसके कारण वो उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में साक्षी ने अपनी जान गंवा दी।

इस पूरे मामले पर पुलिस को जो सूचना प्राप्त हुई है उसके अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब साढ़े 5 बजे पहुंची थी। लेकिन यहां पर वो अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ 2 महिलाऐं और 3 बच्चे भी यात्रा करने वाले थे। साक्षी यहां से चंडीगढ़ की तरफ रवाना होने वाली थी। लेकिन बीते कई दिनों से राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अलग अलग हिस्सों में हो रही जोरदार बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी सामने आई है। दिल्ली में भी कुछ इसी तरह जगह जगह जलभराव हुआ है। लेकिन जमीन पर पानी देख बचने के लिए साक्षी ने बिजली के खंबे का सहारा लेकर उसे पार करने का प्रयास किया। खंबे को पकड़ते ही साक्षी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। उस स्थान मौजूद लोगों ने साक्षी को बचाने के लिए खूब कोशिश की, लेकिन करंट का झटका इतना तेज था कि साक्षी को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

sakshi

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एएसआई गायकवाड़ ने बताया कि उस समय मौके पर जो भी लोग स्टेशन पर मौजूद थे उन्होंने देखा कि साक्षी आहूजा नाम की एक महिला बेहोश पड़ी हुई थी, उसको जोरदार झटका लगा था जब उसने। जिसके बाद वह तुरंत वे घायल साक्षी की बहन माधवी चोपता के साथ उन्हें एलएचएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद माधवी चोपड़ा ने संबंधित अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एसआई नसीब चौहान को सौंप दी है. क्राइम टीम ने घटना स्थल की हर एंगल से फोटोग्राफी की. एफएसएल, रोहिणी की टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है।