newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP : कर्नाटक इलेक्शन से पहले एक्शन मोड़ में BJP, उम्मीदवारों को लेकर जारी हुई तीसरी लिस्ट में जानिए किस-किस के नाम शामिल ?

BJP : राज्य में महेश तेंगिनाकाई बीजेपी की राज्य इकाई में महासचिव के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि राज्य के भीतर उन्होंने बीजेपी के संगठन को बीते कुछ वर्षों के दौरान मजबूत करने का काम किया है। इसके से साथ ही वो उस लिंगायत समुदाय से ताल्लुक भी रखते हैं जो कर्नाटक चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इनके सहारे बीजेपी ने लिंगायत समुदाय को भी साधने का अच्छा प्रयास किया है।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटी हुई है, राहुल गांधी भी कर्नाटक चुनाव को लेकर खूब जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच बड़ी खबर ये है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार (17 अप्रैल) को 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीजेपी की जो लिस्ट अबतक निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली महादेवपुरा से चुनाव लड़ने जा रही है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की हुबली धारवाड़ मध्य सीट को लेकर भी पार्टी ने मंथन करने के बाद फैसला कर लिया है। हुबली धारवाड़ मध्य सीट से महेश तेंगिनाकाई को उम्मीदवार बनाने का फैसला पार्टी ने किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जगदीश शेट्टार आज ही कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस इसे अपने लिए बड़ी उपलब्धि बता रही है।

आपको बता दें कि राज्य में महेश तेंगिनाकाई बीजेपी की राज्य इकाई में महासचिव के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि राज्य के भीतर उन्होंने बीजेपी के संगठन को बीते कुछ वर्षों के दौरान मजबूत करने का काम किया है। इसके से साथ ही वो उस लिंगायत समुदाय से ताल्लुक भी रखते हैं जो कर्नाटक चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इनके सहारे बीजेपी ने लिंगायत समुदाय को भी साधने का अच्छा प्रयास किया है।

गौर करने वाली बात ये है कि एक तरफ जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए, दूसरी ओर महेश को लिंगायत समुदाय का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। अगर जगदीश शेट्टार की बात की जाए तो वे भी 6 बार विधायक रह चुके हैं, इसके आलावा जगदीश ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद भी संभाला था। वह 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। महेश की तरह ही वह एक लिंगायत नेता भी हैं। इस बार भी शेट्टार ने बीजेपी हाईकमान से टिकट देने अपील की थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया था।