newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस आज, खड़गे ने फहराया झंडा; सोनिया और राहुल गांधी की तारीफ के जमकर बांधे पुल

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज स्थापना दिवस है। कांग्रेस इस साल अपनी स्थापना की 138वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण किया गया। झंडारोहण कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज स्थापना दिवस है। कांग्रेस इस साल अपनी स्थापना की 138वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण किया गया। झंडारोहण कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। खड़गे ने पहले कांग्रेस का झंडा फहराया और फिर राष्ट्रगीत के गायन में हिस्सा लिया। उन्होंने इस मौके पर आजादी के आंदोलन में कांग्रेस, महात्मा गांधी और अन्य नेताओं की भूमिका की चर्चा विस्तार से की।

sonia and rahul gandhi at aicc

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने आधुनिक भारत की कहानी लिखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत सफल लोकतंत्र बना। हम न्यूक्लियर, मिसाइल वगैरा क्षेत्र में सुपर पावर बन गया। आईटी, मेडिकल वगैरा में भी भारत टॉप देशों में है। उन्होंने दलितों, गरीबों वंचितों के लिए काम करने के कांग्रेस के अभियान को सराहा। खड़गे ने नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस का भी नाम लिया। कई महिला नेताओं के नाम भी उन्होंने लिए। गैर कांग्रेसी दलों से भी पहली सरकार में मंत्री बनाने की बात कांग्रेस अध्यक्ष ने की। यूपीए सरकार और सोनिया गांधी के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण कानून, मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून बनाने का भी खड़गे ने उल्लेख किया।

karge with sonia and rahul gandhi at aicc

खड़गे ने इसके बाद मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी देश में नफरत की खाई खोदी जा रही है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में युवाओं, महिलाओं और वंचित तबकों को जोड़ने की जरूरत है। ताकि सरकार की उदासीनता के खिलाफ जंग को तेज किया जा सके। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है। देश में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इससे विरोधियों में घबराहट है। खड़गे ने देशवासियों से अपील की कि वे राहुल की यात्रा से जुड़ें।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इससे पहले ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और उनकी तरक्की के लिए काम किया है। खड़गे ने लिखा कि हम संविधान के तहत वर्णित राजनीतिक, आर्थिक बराबरी और सामाजिक अधिकार देने पर हमेशा भरोसा करते रहे हैं और इस दिशा में कांग्रेस ने काम किया है। राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर अपना संदेश दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि वो सत्य, अहिंसा, संघर्ष का रास्ता चुनने वाले गठन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने ये भी लिखा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकहित में ही कदम उठाया है।

कांग्रेस के तमाम अन्य नेताओं ने भी पार्टी के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामना संदेश दिए हैं। कांग्रेस साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दुर्गति को प्राप्त हुई थी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से भी वो सिर्फ हिमाचल में ही जीत सकी। दिल्ली की एमसीडी में भी कांग्रेस की बुरी तरह पराजय हुई थी। अगले साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें जीत के लिए कांग्रेस जीतोड़ कोशिश कर रही है। इसी कोशिश के तहत राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा भी निकाल रहे हैं।