newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhath Puja 2021: आस्था के महापर्व छठ पर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Chhath Puja 2021: आज यानी बुधवार को इस पर्व में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं, गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके बाद इस पर्व का समापन हो जाएगा। आस्था के महापर्व छठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद समेत कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है।

नई दिल्ली। आस्था का महापर्व छठ 8 नवंबर से शुरू हो गया। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। आज यानी बुधवार को इस पर्व में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं, गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके बाद इस पर्व का समापन हो जाएगा।

आस्था के महापर्व छठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद समेत कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा- छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य‌ व‌‌ जल पर हमारी निर्भरता‌ को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्‍योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें।

राहुल गांघी ने भी लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सूर्य का अर्घ्य, छठी माँ का शुभ आशीष व परिवारजनों का साथ…छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।