newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोली मायावती, कहा- सांठगांठ वालों का हो पर्दाफाश

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तमाम अपराधिक सांठगांठ का पर्दाफाश होने का इंतजार जनता को है।

लखनऊ। कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ विकास दुबे की गिरफ्तारी से साथ ही राजनीति तेज हो गई है।

Vikas Dubey

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तमाम अपराधिक सांठगांठ का पर्दाफाश होने का इंतजार जनता को है।

mayawati

उन्होंने ट्वीट किया, “कानपुर-काण्ड का दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को काफी लम्बी जद्दोजहद के बाद अन्तत: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए जाने के बाद अब इसके तमाम अपराधिक सांठगांठ व माफियागिरी आदि का पदार्फाश होने का यूपी व देश की जनता को काफी इन्तजार है।”

उन्होंने आगे लिखा कि इतना ही नहीं बल्कि जनता को इस बात की भी प्रतीक्षा है कि विकास दुबे के साथ-साथ उसके जघन्य अपराधों से जुड़े व सम्बंधित सभी सरकारी व राजनीतिक संरक्षकों एवं षडयंत्रकारियों को भी उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द सख्त सजा जरूर दिलाए।