newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: गहलोत सरकार में अराजकता चरम पर, विरोध प्रदर्शन में भाजपा विधायक के साथ हुई बदसलूकी, फाड़े कपड़े

Rajasthan: राजस्थान में कपड़े फाड़े जाने की घटना पहली बार नहीं हुई है, इसके पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने BJP नेता प्रेम सिंह बाजौर के कपड़े फाड़े थे।

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत सरकार में भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बता दें कि श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के खिलाफ कई जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदर्शन कर रही थी। इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी कार्यकर्ताओं और SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल भी शामिल हुए थे। बताया जा है कि वहां कैलाश मेघवाल की उपस्थिति पर भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इसको लेकर एक खबर ये भी है कि कपड़े फाड़ने वाले लोग किसान थे। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तभी कथित किसानों का एक जत्था वहां पहुंचा और मेघवाल के साथ भिड़ गया। यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। विधायक के कपड़े फाड़े जाने की वजह से वहां चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यहां तक कि पुलिस को मेघवाल को छुड़ाने के लिए लाठियां भी चलानी पड़ी।

इस लाठी चार्ज में बताए जा रहे किसानों को चोट लगने की भी खबरें हैं। गौरतलब है कि यह घटना श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट के महाराजा गंगा सिंह चौक रोड की है। इस घटना के बाद इस इलाके में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे वहीं से थोड़ी दूर पर किसानों का कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। जब मेघवाल के आने की खबर किसानों को लगी तो वो मौके पर पहुंच गए और माहौल गरम हो गया। दोनों पक्षों में हुई इस भिड़ंत को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

राजस्थान में कपड़े फाड़े जाने की घटना पहली बार नहीं हुई है, इसके पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने BJP नेता प्रेम सिंह बाजौर के कपड़े फाड़े थे।