newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला, कल दोपहर 2 बजे लेंगे शपथ

Bhupendra Patel to be next CM of Gujarat: राज्य के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को संबोधित करते हुए किया। बता दें कि विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई।

नई दिल्ली। शनिवार को विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर रविवार को सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। राज्य के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को संबोधित करते हुए किया। विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई। बता दें कि भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। भूपेंद्र पटेल ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को मात दी थी। इससे पहले गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई। उपयुक्त मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को चुना गया।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। खबरों के अनुसार, भूपेंद्र पटेल कल यानी सोमवार दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल ये नाम

हालांकि मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम आगे चल रहे थे। लेकिन एक बार फिर भाजपा ने एक बार फिर चौंकने वाला फैसला कर दिया। इससे पहले सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का था जो कि अभी स्वास्थ्य मंत्री हैं। वहीं दूसरा नाम वर्तमान डिप्टी सीएम नितिन पटेल का था, वह भी अगले मुख्यमंत्री पद की रेस में चल रहे थे। इसके अलावा, अन्य दो नामों में सीआर पाटिल और पुरुषोतम रुपाला का नाम शामिल थे।

गुजरात के नए CM होंगे भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई