newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hooligan MLA: नीतीश के विधायक गोपाल मंडल पर अंगूठी छीनने का केस, ये है पूरा मामला

Hooligan MLA: गोपाल मंडल पहले भी कई वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। उन्होंने बीते दिनों बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था।

jdu mla gopal mandal

नई दिल्ली। पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन से नई दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बनियान और अंडरवेयर पहनकर घूमने और यात्रियों के टोकने पर बदसलूकी करने वाले नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के  विधायक गोपाल मंडल कानून के फेर में फंसते दिख रहे हैं। ट्रेन में उसी कोच में यात्रा कर रहे प्रह्लाद पासवान नाम के यात्री ने गोपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रह्लाद के मुताबिक गोपाल ने जातिगत गालियां दी और सोने की दो अंगूठी छीन ली। गोपाल मंडल ने इससे पहले सफाई दी थी कि उनका पेट खराब था। इसी वजह से वह अंडरवियर और बनियान में थे। बता दें कि गोपाल मंडल वैसे तो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अलग वजह से खबरों में आ गए थे। गोपाल मंडल पटना के राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे। अचानक लोगों ने उन्हें शर्मनाक हरकत करते देखा। मुसाफिरों ने देखा कि गोपाल मंडल बनियान और अंडरवियर पहनकर कोच में टहल रहे हैं। कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाया। कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर विधायक गोपाल मंडल अपने पद की धमकी देते हुए यात्रियों से उलझकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। सोशल मीडिया में विधायक की अंडरवियर और बनियान वाली फोटो वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि जब गोपाल मंडल मारपीट करने पर उतारू हुए, तो सहयात्रियों ने आरपीएफ को बुला लिया। आरपीएफ ने विधायक को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।  गोपाल मंडल अब सफाई दे रहे हैं कि उनका पेट खराब था। वह बार-बार टॉयलेट जा रहे थे। इस वजह से कपड़े उतार रखे थे।

gopal mandal case

 

गोपाल मंडल पहले भी कई वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। उन्होंने बीते दिनों बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था। एक वीडियो भी पहले उनका वायरल हुआ था। जिसमें वह कह रहे थे कि हमारे पास तो रिवॉल्वर भी रहता है, जरूरत पड़ी तो ठोक देंगे। एक बार बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने वाला गोपाल मंडल का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

Nitish kumar

अब देखना ये है कि ट्रेन में मर्यादा का उल्लंघन और आम लोगों को पद की धौंस देकर मारपीट करने की धमकी देने वाले गोपाल मंडल पर सीएम नीतीश कुमार कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं। नीतीश हालांकि खुद सार्वजनिक जीवन में पाक-साफ दामन वाले माने जाते हैं, लेकिन मंडल जैसे विधायक उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाते रहते हैं।