newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Cabinet: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA में की बढ़ोत्तरी, 17% से बढ़ाकर किया 28%

Modi Cabinet: केंद्र सरकार ने DA यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। जिसके मुताबिक महंगाई भत्ता अब 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। यानी अब DA में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी की गई है

नई दिल्ली। कोरोना संकट और देश में बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने DA यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। जिसके मुताबिक महंगाई भत्ता अब 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। यानी अब DA में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

cabinet

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं। कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार ने DA पर रोक लगा दी थी। वहीं अब DA बढ़ने के बाद सितंबर से कर्मचारियों को बंपर सैलरी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Modi Cabinet meeting

कैबिनेट फैसलों की ब्रीफिंग

कैबिनेट विस्तार के बाद आज (बुधवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी अहम बैठक की गई। बता दे कि कोरोना के कहर को कम होता देख आज करीब एक साल के बाद ये बैठक आमने-सामने हुई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिनकी जानकारी ब्रीफिंग के दौरान दी जाएगी। कहा जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ भी मंथन करेंगे।

PM modi Petrol pump

लगातार बढ़ रही महंगाई

कोरोना के संकट को देखते हुए अर्थव्यवस्था काफी कमजोर हो गई है, और बाज़ारों में कमाई भी कमी देखी जा रही है। इस बीच महंगाई का बोझ भी लोगों पर पड़ता दिख रहा है। लगातार पेट्रोल,  डीज़ल के बढ़ते दामों से आदमी की जेब पर काफी असर पड़ रहा है। इसके अलावा खाद्य तेलों के दाम भी आसमान छू रहे है।