newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: “मैं तेरी कोई धमकीं से नहीं डरता”! बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने ‘मियां नवाब मालिक’ पर बोला हमला

नवाब मलिक ने एनसीबी पर आरोप लगते हुए मोहित कंबोज पर भी कई आरोप लगाये थे। जिसके बाद मोहित कंबोज ने नवाब मलिक को कानूनी रूप से जवाब देने की बात कही थी लेकिन अब ये लड़ाई बेहद कड़वाहट भरी हो गई है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नवाब मलिक इस वक्त किसी एक्टर या एक्ट्रेस की तुलना में अधिक चर्चाओं में हैं। एनसीबी चीफ वानखेड़े और उनके परिवार पर आरोप लगाने के लिए नवाब मलिक टीवी एपिसोड की तरह पार्ट-1,2 की तरह खुलासे कर रहे हैं। एनसीबी के साथ चल रही लड़ाई के बीच नवाब मालिक और मोहित कंबोज के बीच भी जंग शुरू हो गई है। कबाड़ीवाला से लेकर मियां नवाब मालिक जैसे शब्दों के संबोधन के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

दरअसल नवाब मलिक ने एनसीबी पर आरोप लगते हुए मोहित कंबोज पर भी कई आरोप लगाये थे। जिसके बाद मोहित कंबोज ने नवाब मलिक को कानूनी रूप से जवाब देने की बात कही थी लेकिन अब ये लड़ाई बेहद कड़वाहट भरी हो गई है। मोहित कंबोज ने वीडियो जारी कर कहा है कि जो मियां नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमकी दी है की नट बोल्ट खोल के गाड़ देगा, जला देगा, तोड़ देगा,मरोड़ देगा, मैं पूछना चाहता हूँ कि महाराष्ट्र में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज है या नहीं हैं। एक कबिनेट मंत्री खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है।

देखिये : “ए मियां मैं तेरे से डरने वाला नहीं हूँ” 

यहां आपको बता दें कि नवाब मालिक ने मोहित कंबोज पर आरोप लगाया था कि क्रूज़ रेव पार्टी मामले में उनके साले को भी एनसीबी ने अपनी हिरासत में लिया था। लेकिन बीजेपी नेताओं के दबाव में आकर उसे छोड़ दिया गया। नवाब मलिक के आरोप के बाद मोहित कंबोज ने सभी आरोपों को गलत बताया था। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। मोहित कंबोज ने खुद ही कुछ दिन पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी।  हालांकि इसके बाद भी अब दोनों में जुबानी जंग चल रही है।

इतना ही नहीं, मोहित कंबोज ने नवाब मलिक को मुंबई का सबसे बड़ा ‘कबाड़ीवाला’ भी कहा था 

हालांकि इस बीच नवाब मलिक पर मोहित कंबोज ने एक और ट्वीट किया है। ट्वीट में मोहित कंबोज ने कहा कि यह सभी दस्तावेज आज मुझे अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त हुए हैं, #बेनामी मियां नवाब मलिक और परिवार के बारे में! इसे सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है! 

देखिये ट्वीट

इतना ही नहीं, शनिवार को मोहित कंबोज ने ट्वीट कर कहा कि कितने की सुपारी थी , अब क्यों चुप है मियाँ ! बेल हो गए , मियाँ भाग गए ! ना कोई प्रेस , ना कोई नए फ़ोटो , ना सर्टिफ़िकेट ! मामला क्या हैं भाई ?