newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CM Chandrababu Naidu: ‘मुझे अवैध रूप से हिरासत में रखा..’, CID के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू ने कोर्ट में दायर की  याचिका, कही ये बात

CM Chandrababu Naidu: दरअसल, चंद्रबाबू नायडू को बीते शनिवार को कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि इस घोटाले से सरकारी खजाने को 300 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा था।

नई दिल्ली। चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है। चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। इस बीच चंद्रबाबू नायडू  ने अब कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने कहा कि सीआईडी ने उन्हें अवैध तरीके से 7 घंटे तक हिरासत  में रखा और पूछताछ की। बता दें कि गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद उन्हें हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन उससे पहले उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया था, जहां जरूरी टेस्ट किए जाने के बाद उन्हें सीआईडी कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। इसी बीच चंद्रबाबू नायडू के बेटे, पत्नी और अन्य लोग एसीबी कोर्ट के बाहर उनका इंतंजार कर रहे थे। आइए, आगे आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जानें पूरा माजरा

दरअसल, चंद्रबाबू नायडू को बीते शनिवार को कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि इस घोटाले से सरकारी खजाने को 300 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा था। इस घोटाले में चंद्रबाबू नायडू का नाम बतौर साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। उधऱ, नायडू के समर्थकों ने इस गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा में एक दिवसीय उपवास भी रखा।

पुलिस हिरासत में पवन कल्याण

वहीं, इस मामले में पवन कल्याण को भी हिरासत में लिया गया। दरअसल, उन पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस के  कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी। जब उन्हें  पुलिस गिरफ्तार करके  विजयवाड़ा ले जा रही थी, तब पवन कल्याण सड़क पर लेट गए  थे। उन्होंने ऐसा करके  चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ अब चंद्रबाबू नायडू ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर  खुद के हिरासत में लिए जाने का विरोध किया गया। बहरहाल, अब इस पूरे मामले में आगामी दिनों में कोर्ट का क्या रुख रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।