newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: गोवंडी इलाके में इमारत गिरने से 7 की मौत

Mumbai: मुंबई में एक इमारत गिरने का मामला सामने आया है। यहां गोवंडी इलाके में इमारत गिरने से 3  लोगों की मौत हो गई साथ ही  7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

नई दिल्ली। मुंबई में एक इमारत गिरने का मामला सामने आया है। यहां गोवंडी इलाके में इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई साथ ही  कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से हाल-बेहाल (फाइल फोटो: PTI)

सातारा में पहाड़ का मलबा गिरने से फंसे लोग

गोवंडी के साथ ही कुछ ऐसी ही वारदात सातारा जिले में हुई है। यहां पर पहाड़ से मलबा गिरने के कारण कई लोग फंस गए थे। अब तक यहां से करीब दस लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। जबकि पांच लोगों की तलाश की जा रही है।

बता दें, लगातार हो रही बारिश के कारण यहां पर पहाड़ से मलबा नीचे आ गया था, बहकर आए इस मलबे के कारण देवरुख के आसपास के गांवों में इसका असर दिखना शुरू हुआ। पहाड़ के मलबा से कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो वहीं कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।