newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई में बारिश का कहर, शहर के कई हिस्सों में भरा पानी, सब यातायात ठप

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। जिसके बाद से सब यातायात ठप हो गया है। हालत ये है कि जो जहां पर है, वहीं फंसा हुआ है। सिर्फ 12 घंटे में ही मुंबई के कोलाबा इलाके में …

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। जिसके बाद से सब यातायात ठप हो गया है। हालत ये है कि जो जहां पर है, वहीं फंसा हुआ है। सिर्फ 12 घंटे में ही मुंबई के कोलाबा इलाके में इतनी बारिश हो गई जितनी 46 साल में नहीं हुई थी।

Mumbai rain

बारिश का आलम ये है कि गुरुवार को भी मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और तेज हवाएं चलने की बात कही गई है। मौसम विभाग और बीएमसी की ओर से अपील की जा रही है कि लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें, क्योंकि हालात पूरे शहर में खराब हैं और कोई भी कहीं पर फंस सकता है। मुंबई में तेज बारिश होने के कारण ट्रेन के ट्रैक पर भी पानी भर गया, जिसके कारण दो लोकल ट्रेनें फंस गई। जिसके बाद NDRF की टीमों ने इन ट्रेनों में से 290 लोगों का रेस्क्यू किया।

Mumbai Rain

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई-ठाणे-पालघर जैसे इलाकों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। 12 घंटे के भीतर मुंबई में 215.8 MM तक बारिश हो गई थी, जबकि हवा की रफ्तार भी 100 किमी. प्रति घंटा से अधिक रही. यही कारण है कि कई जगह पेड़, बोर्ड टूटे हुए हैं और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके लिए मुंबई पुलिस, रेलवे पुलिस, NDRF, बीएमसी की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात की गई हैं।

तेज बारिश की वजह से मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है, घरों के अंदर तक पानी आ गया है और लोगों को सहायता मांगनी पड़ रही है। चेंबूर, पारेल, हिन्दमाता, वडाला समेत कई इलाकों में ट्रेन सर्विस अन्य यातायात की सर्विस को पूरी तरह से रोक दिया गया है। कुछ जगह लोगों को बचाने के लिए प्रशासन को बोट तक चलानी पड़ी।

Mumbai rain pic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देर शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और राज्य के हालात का जायजा लिया। पीएम की ओर से सीएम को केंद्र की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया।