नई दिल्ली। आए दिन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। जिसमें एक मुस्लिम बुजुर्ग दिलचस्प अंदाज में महाभारत का टाइटल गीत गाते नजर आ रहा हैं। मुस्लिम बुजुर्ग ने यह गीत इतने शानदार और सुरीले अंदाज में गाया है कि अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुजुर्ग का यह गीत सुनकर मौके पर मौजूद लोग खुश हो जाता है और खूब तारीफ करते है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मुस्लिम बुजुर्ग कुछ लोगों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक बुजुर्ग महाभारत का टाइटल ट्रैक गाने लगते हैं। इस दौरान का बुजुर्ग का एक्सप्रेशन और मंत्रों का उच्चारण सुनकर वहां मौजूद लोग दंग रह जाते। क्योंकि, किसी को भी यह उम्मीद नहीं की थी कि वह इस तरह से टाइटल ट्रैक को गा सकता हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Beating the stereotypes! pic.twitter.com/BwhfqMbTjV
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) September 20, 2021
वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों मुस्लिम बुजुर्ग की जमकर प्रशंसा भी कर रहे है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी इस वीडियो को शेयर बुजुर्ग की जमकर तारीफ की। तेजस्वी यादव ने लिखा, ”मेरा भारत महान! हमारे देश की इसी खूबसूरती, तहज़ीब, भाईचारे और मोहब्बतों को कुछ नफ़रती ताक़तें समाप्त करना चाहती है लेकिन हम सब ऐसा होने नहीं देंगे।” जय हिंद!
मेरा भारत महान!
हमारे देश की इसी खूबसूरती, तहज़ीब, भाईचारे और मोहब्बतों को कुछ नफ़रती ताक़तें समाप्त करना चाहती है लेकिन हम सब ऐसा होने नहीं देंगे।
जय हिंद! pic.twitter.com/QySDkJmcSD
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 20, 2021