newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण के कार्यक्रम में मुस्लिम महिला बनी हिंदू, कहा- यहां भाई-बहन की शादी और तीन तलाक नहीं होता

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते दिनों महाराष्ट्र गए थे। वहां अखिल भारतीय अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनको खुली चुनौती दी थी। संस्था ने कई सवाल पूछे थे और कहा था कि अगर धीरेंद्र कृष्ण इनके सही जवाब दे देंगे, तो वो बागेश्वर धाम के प्रमुख को 30 लाख रुपए का इनाम देंगे। संस्था ने बाद में ये आरोप भी लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण उसकी चुनौती के बाद नागपुर छोड़कर चले गए।

रायपुर। आजकल बागेश्वर धाम पीठ के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में हैं। एक वर्ग आलोचना कर रहा है कि वो अंधविश्वास फैला रहे हैं। वहीं, एक वर्ग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष में उतरा है। इन सबके बीच, छत्तीसगढ़ के रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और दरबार चल रहा है। इसी दरबार में शनिवार को एक मुस्लिम महिला ने बागेश्वर धाम प्रमुख के मंच से हिंदू धर्म में वापसी का एलान कर दिया। ये महिला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चमत्कार देखकर हैरान थी। जिसके बाद उसने सबके सामने धर्म बदलने की बात कही। महिला का नाम सुलताना बेगम है। सुलताना ने मंच से ही बताया कि इस्लाम धर्म में क्या खराबियां हैं। जिनकी वजह से वो हिंदू धर्म में आ रही है। इस कार्यक्रम में ओडिशा के 3 और लोगों ने भी इस्लाम छोड़कर हिंदू बनने का एलान किया।

सुलताना बेगम ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच से ही सनातन धर्म को सबे बेहतर बताया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली सुलताना ने कहा कि सनातन धर्म में भाई और बहन की शादी नहीं होती। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म इसलिए श्रेष्ठ है, क्योंकि इसमें तलाक-तलाक बोल देने से पति और पत्नी का रिश्ता खत्म नहीं होता। सुलताना ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने अर्जी लगाई थी। जिसका समाधान होने के बाद उन्होंने कहा कि वो सबकुछ देखकर काफी प्रभावित हुई हैं और अब हमेशा हिंदू धर्म में ही रहेंगी।

dhirendra krishna shastri 1
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते दिनों महाराष्ट्र गए थे। वहां अखिल भारतीय अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनको खुली चुनौती दी थी। संस्था ने कई सवाल पूछे थे और कहा था कि अगर धीरेंद्र कृष्ण इनके सही जवाब दे देंगे, तो वो बागेश्वर धाम के प्रमुख को 30 लाख रुपए का इनाम देंगे। संस्था ने बाद में ये आरोप भी लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण उसकी चुनौती के बाद नागपुर छोड़कर चले गए। वहीं, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण का कहना है कि सबकुछ सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने ये भी कहा था कि कोई चमत्कार नहीं दिखाते और न ही अंधविश्वास फैलाते हैं।