newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: फारूक अब्दुल्ला के भाई मुस्ताफा के विवादित बोल, मुंबई ब्लास्ट के आरोपी याकूब को बताया बहादुर

NC leader Mustafa Kamal: आगे नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने कहा कि ये कोई छोटी बात नहीं है। चाहे ये सही हो या गलत। जान कुर्बान करना कोई छोटी बात नहीं है। एक मर्द ही अपनी जान दे सकता है। अगर लोगों को लगता है कि उसे गलत तरीके से मारा गया था।

नई दिल्ली। आतंकी याकूब मेमन की कब्र सजाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मुस्तफा कमाल (NC leader Mustafa Kamal) ने विवादित बयान दिया है। मुस्तफा कमाल के बयान एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मुस्तफा कमाल का कहना है कि कश्मीर में भी लोग आतंकवादियों की क्रब सजाते है इसमें कोई गलत बात नहींं है। बता दें कि मुस्तफा कमाल नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के छोटे भाई है। मुस्तफा कमाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यहां भी कई आतंकी सक्रिय रहे। बड़ी संख्या में लोग उन्हें अपना हीरो मानते हैं। आतंकी बनने का कारण जो भी हो वो जिंदा रह सकते थे। लेकिन उन्होंने हिंसा का रास्ता चुना। इसके बावजूद लोग उन्हें पसंद करते हैं। तो हम क्या कर सकते है? यही बात मुंबई में भी लागू होती है।

आगे नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने कहा कि ये कोई छोटी बात नहीं है। चाहे ये सही हो या गलत। जान कुर्बान करना कोई छोटी बात नहीं है। एक मर्द ही अपनी जान दे सकता है। अगर लोगों को लगता है कि उसे गलत तरीके से मारा गया था। तो स्वाभाविक रूप से उनके बीच एक दिल का रिश्ता बन जाता है। सबसे कीमती चीज जान है। अगर कोई अपनी जान देता है। भले ही वजह सही हो या गलत मैं उनकी इज्जत करता हूं।