newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Telangana: ‘इस बार I.N.D.I.A गठबंधन का सफाया करेगी जनता’, तेलंगाना में गरजे PM मोदी

PM Modi in Telangana: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जनता के हितों पर कुठाराघात करने के लिए जानी जाती है। इन लोगों को प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। ये दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार की कार्बन कॉपी है। पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने किसानों को लूटा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के तुरपान में जनसभा को संबोधित किया जहां उन्होंने मुख्तलिफ मसलों को लेकर कांग्रेस और बीआरएस को सवालों के कठघरे में खड़ा किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कि तेलंगाना का मान बढ़ा सकती है। वहीं, कांग्रेस और बीआरएस जैसे दल महज़ जनता के हितों पर कुठाराघात करना जानते हैं। इन दलों का जनता से कोई लेना देना नहीं है। इस बीच प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के किसान, जवान, आम आवाम इंडिया गठबंधन को जड़ से उखाड़ फेंकने को कमर कस चुके हैं। तेलंगाना के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने पहली बार इंडिया गठबंधन का जिक्र कर निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जनता के हितों पर कुठाराघात करने के लिए जानी जाती है। इन लोगों को प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। ये दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार की कार्बन कॉपी है। पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने किसानों को लूटा। जवानों को लूटा। युवाओं को लूटा। सरकार के खजाने को लूटा है। असल मायने में ये लोग लुटेरे हैं, जिन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि 26/11 में देश आतंकी हमले का शिकार हुआ था। जिसमें हमने अनेकों लोगों को खो दिया था। इससे यह साफ जाहिर होता है कि कैसे उस वक्त एक कमजोर सरकार के कार्यकाल में सुरक्षा व्यवस्था लचर थी। देश की अस्मिता पर प्रहार किया जाता था। जवानों के सिर काट दिए जाते थे, लेकिन उस वक्त की सरकारें खामोश रहती थीं। तेलंगाना के सीएम और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने मिलकर लोकतंत्र का मजाक बना दिया है।

सीएम केसीआर ने इसे अपना आखिरी चुनाव बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर केरल भागना पड़ा था। अगर सबकुछ ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में केसीआर को भी भागना पड़ेगा। बहरहाल, अब आगामी दिनों में तेलंगाना की राजनीतिक स्थिति कैसी रहती है और यहां सत्ता का ऊंट किस करवट बैठता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।