newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi: बिहार विधानसभा में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, आपातकाल का जिक्र कर बिहारवासियों की तारीफ की

PM Modi: इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित कर कहा कि जो लोग बिहार की जनता से स्नेह करते हैं, बिहार उसे दोगुना प्यार लौटाता है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार विधानसभा भवन में आने का मुझे आने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं बिहार की जनता का सत सत नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा का अपना एक अलग इतिहास रहा है। बिहार विधानसभा ने अपने काल में कई बड़े साहसिक फैसले लिए हैं।

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्तलिफ सूबों के धुआंधार दौरे कर रहे हैं। पहले झारखंड पहुंचे थे, जहां उन्होंने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। और अब खबर है कि वे बिहार दौरे पर हैं, जहां मुख्तलिफ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है। आगे हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। लेकिन, आपको इससे पहले बता दें कि पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा भवन और अतिथिशाला का शिलान्यास किया। इस दौरान बिहार की जनता ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत भी किया। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।

Image

जानिए पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें 

इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित कर कहा कि जो लोग बिहार की जनता से स्नेह करते हैं, बिहार उसे दोगुना प्यार लौटाता है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार विधानसभा भवन में आने का मुझे आने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं बिहार की जनता का सत सत नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा का अपना एक अलग इतिहास रहा है। बिहार विधानसभा ने अपने काल में कई बड़े साहसिक फैसले लिए हैं। आजादी के पहले इसी विधानसभा के गर्वनर ने सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा ने लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने क लिए प्रेरित किया था।

उन्मूलन अधिनियम पारित हुआ था। जिसे आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज अधिनियम सरीखे बिल को पारित किया था। पंचायती राज अधिनियम में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देने का प्रावधान किया है। इस बीच उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी बखान किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार ने भारत को पहला राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद दिया है। लोकनायक, कर्पूरी ठाकुर और बाबू जगजीवन राम जैसे वीरों को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि जब कभी-भी लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की जाती है, तो बिहार उन सभी ताकतों के खिलाफ मुखरता से विरोध करता है। आपातकाल के दौर में बिहार ने बता दिया था कि लोकतंत्र को कभी नहीं कुचला जाएगा।