newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi: पीएम मोदी यूट्यूब पर भी हैं बादशाह, कई बड़े नेता तो आसपास भी नहीं फटकते

PM Modi: मोदी सोशल मीडिया के दुनिया में भी बहुत बड़ी हैसियत रखते हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं, कि हाल ही में, यूट्यूब पर उनके एक करोड़ से भी अधिक फॉलोवर हो गए हैं। इस आंकड़े की महत्ता इस बात से समझिए कि, दुनिया के अधिकांश बड़े नेता इस संख्या के आसपास तो क्या, इसके आधे में भी नहीं हैं।

नई दिल्ली। दोस्तों, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारियां लाए हैं, जो हमारे भारत के शान और सबसे महान नेता यानी पीएम नरेंद्र मोदी की बादशाहत को तो कायम करती ही है, साथ ही उनकी विशालता का भी आभास कराती है। वास्तविक दुनिया में तो हम सभी जानते ही हैं कि उनका कद कितना बड़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, मोदी सोशल मीडिया के दुनिया में भी कितनी बड़ी हैसियत रखते हैं? आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं, कि हाल ही में, यूट्यूब पर उनके एक करोड़ से भी अधिक फॉलोवर हो गए हैं। इस आंकड़े की महत्ता इस बात से समझिए कि, दुनिया के अधिकांश बड़े नेता इस संख्या के आसपास तो क्या, इसके आधे में भी नहीं हैं। आइए तुलनात्मक रूप से समझते हैं कि यूट्यूब पर पीएम मोदी का कद कितना बड़ा है..

NARENDRA MODI

कथित प्रतिद्वंद्वी राहुल की यूट्यूब पर हैसियत

इस बात का जिक्र करना ठीक वैसा ही होगा, जैसे एक समुद्र के आगे एक लोटे पानी की बात की जाए। बहरहाल, हमारा काम आंकड़े को आपके सामने रखना है। तो यूट्यूब पर राहुल गांधी के फॉलोवर्स की संख्या 5.25 लाख है, जो नमो के आगे कहीं नहीं टिकती।

rahul gandhi

असदुद्दीन ओवैसी की क्या है हालत

जनाब, नमो के आगे क्या ओवैसी और क्या राहुल..,खैर, एआइएमआइएम के मुखिया और हिंदुओं के प्रति नफरती बयानबाजी करने वाले अकबरूद्दीन ओवैसी के बड़े भाई साहब असदुद्दीन ओवैसी के यूट्यूब पर फॉलोवर्स की संख्या की बात की जाए, तो वह संख्या 3.73 लाख है। यह भी ऊंट के मुंह में जीरा ही है।

owaisi

अंतरराष्ट्रीय नेता भी हैं काफी पीछे

ब्राजील के राष्ट्रपति जाएर बोल्सोनारो के चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 36 लाख है, जबकि मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस ओब्राडोर के सब्सक्राइबर 30.7 लाख, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के सब्सक्राइबर्स की संख्या 28.8 लाख, व्हाइट हाऊस के सब्सक्राइबर्स की संख्या 19 लाख और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन  के चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 7.03 लाख है। तो, ये रहे कुछ मजेदार आंकड़े जो सबकुछ बयान कर देते हैं। ये आंकड़े दर्शा रहे हैं, पीएम मोदी हर जगह सर्वश्रेष्ठ हैं।