newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bullibai: APP बनाने वाले नेपाल के आरोपी ने दी मुंबई पुलिस को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो…

नेपाली युवक ने ये भी कहा है कि उसे भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए पाकिस्तान से फंडिंग की जाती है। उसने दावा किया है कि गिरफ्तार लोग या ग्रुप के मेंबर निर्दोष हैं। आरोपी का दावा है कि युवती का अकाउंट हैक कर उसने धार्मिक टिप्पणियां की। साथ ही मुस्लिम महिलाओं की फोटो भी अपलोड की।

नई दिल्ली। मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड कर उनकी नीलामी कराने वाले एप से जुड़े नेपाल के आरोपी ने मुंबई पुलिस को चुनौती दी है। आरोपी ने चुनौती देते हुए कहा है कि वो ही इस एप को चला रहा है और पुलिस में हिम्मत हो, तो उसे गिरफ्तार करके दिखाए। इसका खुलासा उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार युवती के परिजनों ने किया। नेपाली आरोपी ने कार्रवाई को गलत बताया है। उसने कहा है कि पुलिस उसे पकड़ नहीं सकती। अगर मुंबई पुलिस फ्लाइट का टिकट भेजे, तो वो खुद वहां पहुंच जाएगा। बता दें कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक बेंगलुरु से एक और उत्तराखंड से एक युवती समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

bulli arrest

नेपाली युवक ने ये भी कहा है कि उसे भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए पाकिस्तान से फंडिंग की जाती है। उसने दावा किया है कि गिरफ्तार लोग या ग्रुप के मेंबर निर्दोष हैं। आरोपी का दावा है कि युवती का अकाउंट हैक कर उसने धार्मिक टिप्पणियां की। साथ ही मुस्लिम महिलाओं की फोटो भी अपलोड की। वहीं, बुल्लीबाई एप मामले में रुद्रपुर की एसपी ममता बोहरा ने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

mumbai police

उत्तराखंड की जिस युवती को गिरफ्तार किया गया है, उसके बारे में पता चला है कि वो अपने पिता का सिम इस्तेमाल कर रही थी। पहले मुंबई पुलिस इसी वजह से भ्रमित हो गई थी। बाद में पता चला कि युवती के पिता का निधन काफी पहले हो चुका है। बुल्लीबाई एप से जुड़े अन्य यूजर्स के मोबाइल अब भी स्विच्ड ऑफ आ रहे हैं। वहीं गिरफ्तार युवती की बहन मनीषा का दावा है कि एप चलाने वाले ने उसकी बहन का अकाउंट हैक किया था। उसने आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन को मोहरा बनाकर अब उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। मनीषा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।