newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine Crisis: ये हैं यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रक्षा मंत्रालय के TIPS, यहां जानिए कैसे बचा सकते हैं जान

पहली बार रक्षा मंत्रालय ने ऐसे मामले में एडवायजरी जारी की है। हम आपको यहां वो एडवायजरी बता रहे हैं। अगर आपका कोई परिचित या रिश्तेदार यूक्रेन में फंसा हो, तो आप उसे इस बारे में जानकारी दे सकते हैं। इससे संबंधित व्यक्ति अपनी जान बचाने में कामयाब हो सकता है।

नई दिल्ली। यूक्रेन पर लगातार बढ़ते रूसी हमले के बीच खारकीव और कुछ अन्य जगह फंसे भारतीयों के लिए अब रक्षा मंत्रालय ने एडवायजरी जारी की है। इस एडवायजरी में बताया गया है कि यूक्रेन की सीमा पार करने से पहले तक उन्हें क्या सावधानियां बरतनी हैं। पहली बार रक्षा मंत्रालय ने ऐसे मामले में एडवायजरी जारी की है। हम आपको यहां वो एडवायजरी बता रहे हैं। अगर आपका कोई परिचित या रिश्तेदार यूक्रेन में फंसा हो, तो आप उसे इस बारे में जानकारी दे सकते हैं। इससे संबंधित व्यक्ति अपनी जान बचाने में कामयाब हो सकता है।

-सभी भारतीय 10-10 का समूह बनाएं। हर ग्रुप का एक संयोजक और सह संयोजक होना चाहिए।

-संयोजक और सह संयोजक ही अधिकारियों से बात करें। ताकि बाकी लोगों के मोबाइल की बैटरी में चार्ज बचा रहे।

-भारतीयों के हर समूह या दस्ते के पास लहराने के लिए सफेद झंडा या सफेद कपड़ा होना चाहिए।

-भोजन कम इस्तेमाल करें और साझा करें। भरपेट भोजन करने से बचें।

-शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखें। पानी को किसी भी सूरत में नष्ट न होने दें।

-आपात किट बनाएं। जिसमें पासपोर्ट, आईडी, दवा, टॉर्च, माचिस, लाइटर, मोमबत्ती, पावर बैंक, नकदी, पानी, दस्ताने और गर्म जैकेट हों।

-खुली जगह या मैदान में हों, तो बर्फ पिघलाकर पानी बनाएं।

ukraine ordeal of indians 1

-हर हाल में मानसिक रूप से मजबूत रहें और दहशत में न आएं।

-मोबाइल फोन से गैरजरूरी एप हटा दें।

-फोन की बैटरी बचाने के लिए कम बात करें और उसकी आवाज कम रखें।

-बंकर में हैं, तो बार-बार बाहर न जाएं और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

-यूक्रेनी सैनिकों या पुलिस के दस्ते की फोटो या साथ में सेल्फी कतई न लें।

-रूसी भाषा में बोलना सीखें कि हम छात्र हैं, हम लड़ाके नहीं हैं। हम भारत से हैं। कृपया हमें नुकसान मत पहुंचाइए।

-अगर सैनिक या सुरक्षा दस्ता जांच के लिए रोक, तो अपना हाथ अचानक जेब में न ले जाएं। अगर जेब में पासपोर्ट या आईडी है और उसे मांगा जाता है। तभी जेब की तरफ हाथ ले जाएं
-खुली जगह पर हों और हमला होने लगे, तो पेट के बल लेटकर अपना बैग सिर के ऊपर रख लें। शीशा लगी खिड़कियों और टूटी बिल्डिंगों के पास से न गुजरें।

ukraine refugee