newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मसले पर नई अर्जी दाखिल, हिंदू पक्ष का आरोप- मस्जिद से सबूत मिटा रहे प्रतिवादी

मनीष ने अपनी अर्जी में कोर्ट से कहा है कि यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह को पूरी कार्यवाही के मॉनिटरिंग में लगाया जाए। इसके अलावा विवादित स्थल का पुरातात्विक सर्वेक्षण भी एएसआई से कराने की मांग की गई है।

मथुरा। यूपी के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद के मामले में वहां के सिविल जज सीनियर डिविजन के कोर्ट में मुख्य पक्षकार मनीष यादव ने एक और अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में मनीष ने दावा किया है कि शाही ईदगाह मस्जिद में जहां नमाज अदा की जाती है, वहीं भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रतिवादी पक्ष मस्जिद से इसके सबूत मिटा रहा है। अर्जी में मनीष ने कहा है कि कोर्ट मथुरा के डीएम, एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट को कहे कि वे सबूतों को सुरक्षित रखें। इसके अलावा मनीष ने विवादित स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग भी की है।

mathura mosque 1

मनीष ने अपनी अर्जी में कोर्ट से कहा है कि यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह को पूरी कार्यवाही के मॉनिटरिंग में लगाया जाए। इसके अलावा विवादित स्थल का पुरातात्विक सर्वेक्षण भी एएसआई से कराने की मांग की गई है। साथ ही ये मांग भी कोर्ट से है कि किसी भी अंजान व्यक्ति को विवादित स्थल में प्रवेश न करने दिया जाए। इस अर्जी पर तुरंत सुनवाई की अपील वादी ने की है। अदालत ने खबर लिखे जाने तक इस पर कोई आदेश या फैसला नहीं सुनाया था।

mathura mosque 3

बता दें कि मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद 13 एकड़ से ज्यादा के इलाके में है। इस जगह के बारे में हिंदू पक्ष का कहना है कि यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर था। ये मंदिर सबसे पहले श्रीकृष्ण के प्रपौत्र वज्रभान ने बनवाया था। इसे तोड़ा गया। फिर महाराजा विक्रमादित्य और वीर सिंह बुंदेला ने भी एक के बाद एक मंदिर बनवाए और उन्हें आक्रांताओं ने तोड़ा। आखिरी बार मुगल शासक औरंगजेब के जमाने में मंदिर को तोड़ा गया था। जिसके बाद वहां शाही ईदगाह मस्जिद तामीर की गई थी। इसी जगह को हिंदू पक्ष अब वापस मांग रहा है।