newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar की बेटी के साथ पंजाब में रेप, निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर प्रहार, खोली “भाई-बहन” की पोल!

Punjab Rape: वित्त मंत्री(Finance Minister) ने कहा कि, विजय सांपला वहां गए थे। बीजेपी(BJP) यह सुनिश्चित करेगी कि समय रहते न्याय हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोला था।

नई दिल्ली। हाथरस मामले में पीड़िता के परिवार से मिलने की भागदौड़ के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजस्थान में हो रहे रेप के मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। इतना ही नहीं अभी ताजा मामला पंजाब का है, जहां बिहार की रहने वाली दलित से रेप की घटना हुई है। लेकिन इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध ली है। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। आपको बता दें कि शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्वीट फ्रेंडली नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि कोई ट्वीट नहीं, कोई नाराजगी नहीं और कोई पिकनिक नहीं। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जवाब देने के लिए सामने आना चाहिए था।

वहीं शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने राजद के नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी से नहीं पूछा कि, बिहार की बेटी के साथ कांग्रेस शासित पंजाब में दुष्कर्म कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि, कुछ लोग अपनी सुविधानुसार बलात्कार के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों पर चुप्पी साध लेते हैं। दोनों भाई बहन ऐसे मुद्दे पर पिकनिक टूर मनाने के लिए हाथरस हंसते खिलखिलाते हुए पहुंच जाते हैं।

Nirmla sitaramn Mask

वित्त मंत्री ने RJD पर भी प्रहार करते हुए कहा कि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2008 में राजद के दोनों भाई पर दिल्ली में छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसलिए बिहार की सुपुत्री पर उनका ध्यान और सम्मान क्यों रहेगा? आरजेडी के जंगलराज में बहुत सारे उच्च अधिकारियों की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला मीडिया में था।

उन्होंने कहा कि, होशियारपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया। कांग्रेस पार्टी की इस विषय पर चुप्पी दुखद है, रेप को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

सीतारमण ने कहा कि, मैं आज कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती कि क्या जहां आपकी सरकार नहीं है वहां अगर रेप होता है तो उसके खिलाफ आप भाई-बहन गाड़ी में बैठकर पिकनिक की तरह प्रदर्शन करने जाएंगे, मगर होशियापुर क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है आप उस पर एक भी बात नहीं बोलेंगे क्या?

इसके अलावा वित्त मंत्री ने बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया कि क्या आप उस परिवार के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जो बिहार से पंजाब गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी उन सभी लोगों के साथ खड़ी है, जो पंजाब में इस परिवार को न्याय दिलाना चाहते हैं।

Rahul and Priyanka

वित्त मंत्री ने कहा कि, विजय सांपला वहां गए थे। बीजेपी यह सुनिश्चित करेगी कि समय रहते न्याय हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। जावड़ेकर ने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जो लोग हाथरस की घटना को लेकर बात कर रहे थे, वे टांडा की घटना पर पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा था।