newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Crime: प्रियंका गांधी ने जिसे बनाया था यूपी चुनाव में उम्मीदवार, उस महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

गैंगरेप का ये आरोप मुजफ्फरनगर जिले की एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रही मुस्लिम महिला नेता ने लगाया है। महिला के मुताबिक उसके पति राणा अरशद और उसके चार दोस्तों ने उन्हें बंधक बना लिया और गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मुलाकात कर पक्ष रखा है।

मुजफ्फरनगर। यूपी चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। उनका कहना था कि इस नारे से यूपी की बच्चियां और महिलाएं सशक्त होंगी। नारा तो चुनाव में फेल हो गया। वहीं, उनकी पार्टी की एक प्रत्याशी से गैंगरेप होने की भी खबर है। गैंगरेप का ये आरोप मुजफ्फरनगर जिले की एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रही मुस्लिम महिला नेता ने लगाया है। महिला के मुताबिक उसके पति राणा अरशद और उसके चार दोस्तों ने उन्हें बंधक बना लिया और गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मुलाकात कर पक्ष रखा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

RAPE

पीड़ित कांग्रेस नेता का आरोप है कि चुनाव हारने के बाद पति ने उन्हें बेचने की कोशिश की। विरोध करने पर बंधक बना लिया। इस दौरान पति और उसके रिश्तेदार नसीर मलिक समेत आरोपियों ने लगातार गैंगरेप किया। इस दौरान जमकर पिटाई हुई। पुलिस को जानकारी मिलने पर उसने घर के गेट पर लगा ताला तोड़कर उन्हें मुक्त कराया। पीड़ित ने कहा है कि अगर पति और गैंगरेप के अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वो आत्मदाह कर लेगी।

rape

मामला तूल पकड़ गया है और लोग भी महिला नेता के समर्थन में खड़े हो गए हैं। इसके बाद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में महिला के पति राणा अरशद, नसीर मलिक और अन्य आरोपियों पर केस लिखा गया है। इन सभी पर गैंगरेप, बंधक बनाने और मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद जेल भेजा जाएगा।