newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: नोएडा पुलिस ने ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी को किया गिरफ्तार, 25 हजार की रखा गया था इनाम

UP: महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। श्रीकांत त्यागी के साथ ही तीन अन्य लोग पकड़े गए हैं। त्यागी 4 दिनों से फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। बता दें, पुलिस ने करीब 6 बजे श्रीकांत के फ्लैट से श्रीकांत त्यागी की पत्नी को भी हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली। नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। श्रीकांत त्यागी के साथ ही तीन अन्य लोग पकड़े गए हैं। त्यागी 4 दिनों से फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। बता दें, पुलिस ने करीब 6 बजे श्रीकांत के फ्लैट से श्रीकांत त्यागी की पत्नी को भी हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ अहम जानकारियों का पता लगाने के लिए दोबारा पत्नी को हिरासत में लिया है।

shrikant tyagi

ऋषिकेश मिली आखिरी लोकेशन

पुलिस से बचने के लिए श्रीकांत हर जरूरी एहतियात बरत रहा था। रविवार रात के बाद से ना तो श्रीकांत त्यागी ने कोई फोन कॉल की है न ही अपना मोबाइल ऑन किया। इतना ही नहीं त्यागी ने Online transaction,atm का भी इस्तेमाल बंद कर दिया ताकी उसकी गिरफ्तारी न हो सके। हालांकि इस दौरान पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कॉल डिटेल के आधार पर घटना के बाद संपर्क में आए करीबियों को अपने रडार पर लेना शुरू कर दिया था। मामले की जांच के दौरान उत्तराखंड में ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन दिखी गई थी। वहीं, अब त्यागी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

फ्लैट के अवैध हिस्से पर चला चुका है प्रशासन का बुलडोजर 

श्रीकांत त्यागी उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला के साथ गाली-गलौज का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में आए नेता श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए योगी सरकार अब एक्शन मोड में आ गई थी। सोमवार सुबह ही सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था। आरोपी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से त्यागी द्वारा धमकाई गई महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखी तो वहीं कई लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और तालियां बजाकर सरकार की इस कार्यवाही पर प्रसन्नता दिखाई। फ्लैट के अवैध हिस्से पर प्रशासन बुलडोजर चलने के साथ ही त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।