newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pee Case In IGI: अब दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर नशे में यात्री ने कर दी पेशाब, लोगों से गालीगलौज के बाद गिरफ्तार

बीते कुछ दिनों में विमानों में बदसलूकी की घटनाएं देखी जा रही हैं। पहले न्यूयॉर्क से दिल्ली की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के यात्री ने नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया। फिर इंडिगो की एक फ्लाइट में भी ऐसी घटना हुई। एक और घटना में विमान के कर्मीदल से मारपीट की गई। ताजा मामला दिल्ली में हुआ है।

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में विमानों में बदसलूकी की घटनाएं देखी जा रही हैं। पहले न्यूयॉर्क से दिल्ली की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के यात्री ने नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया। फिर इंडिगो की एक फ्लाइट में भी ऐसी घटना हुई। एक और घटना में विमान के कर्मीदल से मारपीट की गई। ताजा मामला दिल्ली में हुआ है। यहां एक यात्री ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टी-3 पर सबके सामने पेशाब कर दिया। वो सऊदी अरब जा रहा था। टी-3 के गेट से घुसते वक्त यात्री ने पेशाब किया। फिर लोगों से गालीगलौज और बदसलूकी की। इस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

arrest

आईजीआई थाने की पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार होने वाले यात्री का नाम जहूर अली खान है। वो दिल्ली के द्वारका का निवासी है। जहूर को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से सऊदी अरब जाना था। वाकया 8 जनवरी का है। वो शाम को फ्लाइट पकड़ने आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। पुलिस के मुताबिक जहूर अली खान काफी नशे में था। पहले वो टी-3 के गेट के पास घूमता रहा। फिर वहां मौजूद अन्य यात्रियों के सामने ही पेशाब करने लगा। लोगों ने विरोध किया। इस पर बदसलूकी करने लगा। सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया।

delhi police

आईजीआई थाने की पुलिस ने जहूर को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि जहूर ने काफी नशा कर रखा था। उससे पुलिस ने पूछताछ की। जहूर ने पुलिस को बताया कि उसे खुद नहीं पता कि क्या कर रहा था। नशे की वजह से वो कुछ समझ नहीं पा रहा था। जहूर के मुताबिक वो नौकरी करने के लिए सऊदी अरब जा रहा था। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि इंडिगो एयरलाइंस उसे नो फ्लाई लिस्ट में डालेगी या नहीं।