newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ग्वालियर में प्रियंका पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, राजस्थान से आई प्रदर्शनकारियों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

Priyanka Gandhi: खास बात ये है कि महिलाएं स्थानीय नहीं बल्कि राजस्थान से आई हुई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में  महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव और बलात्कार किया जा रहा है। महिलाए घर से निकलने पर सुरक्षित नहीं। लेकिन कांग्रेस महासचिव वहां नहीं जाती है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव के लिए अब तक समय शेष रह गया है। ऐसे में मध्य प्रदेश में सत्ता में काबिज होने के लिए सत्ताधारी भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी ने अभी से अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंची। लेकिन वहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल जब प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर पहुंची, तो यहां मौजूद कुछ महिलाओं का आक्रोश फूटा पड़ा। महिलाओं ने प्रियंका गांधी का विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं महिलाओं ने प्रियंका गाधी के विरोध में पोस्टर भी दिखाए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

खास बात ये है कि महिलाएं स्थानीय नहीं बल्कि राजस्थान से आई हुई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में  महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव और बलात्कार किया जा रहा है। महिलाए घर से निकलने पर सुरक्षित नहीं। लेकिन कांग्रेस महासचिव वहां नहीं जाती है और इस पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं करती है?

वहीं प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए लिखा, ”वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की समाधि स्थल के पास प्रियंका गांधी के लगे मुर्दाबाद के नारे.. .#घोटालों_की_गारंटी_कांग्रेस।”