newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Politics: चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में अब इस नेता ने भी दिया इस्तीफा, लेकिन मजे में है गांधी परिवार

मजे की बात ये है कि गांधी खानदान से कोई इस्तीफा नहीं मांग रहा है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा देने पर मजबूर हुए हैं। यूपी और पंजाब की ही बात कर लें, तो ये दोनों राज्य इसके उदाहरण हैं। यूपी में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को ही चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा। पंजाब में राहुल ने बड़े फैसले किए। फिर भी इन्हें कोई भी नेता कुछ नहीं कह रहा है।

नई दिल्ली। यूपी और पंजाब समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में हारी कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी है। ताजा इस्तीफा पार्टी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट से आया है। इसके नेशनल को-ऑर्डिनेटर गौरव पांधी ने पद छोड़ने का एलान किया है। पांधी ने कहा है कि वो कांग्रेस से एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह जुड़े रहेंगे और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश जारी रखेंगे। इससे पहले कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। इन सभी नेताओं ने पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिए थे। खास बात ये है कि नेताओं की जिम्मेदारी तय कर इस्तीफे लिए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस चलाने वाले गांधी खानदान के सदस्यों से कोई कुछ नहीं कह रहा। जबकि, चुनाव से जुड़े अहम फैसले सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने ही लिए थे।

पार्टी की हार के बाद हायतौबा मचने पर कांग्रेस चलाने वाले गांधी खानदान ने पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। बैठक 5 घंटे चली थी। बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी थी कि सोनिया गांधी ने कहा कि अगर पार्टी के नेताओं को लगता है कि उनकी, राहुल की और प्रियंका की वजह से कांग्रेस हारी, तो वे सभी पार्टी के पदों से इस्तीफा दे देंगे। इस पर कार्यसमिति की बैठक में मौजूद नेताओं ने ऐसा न करने के लिए कहा। मजे की बात ये है कि गांधी खानदान से कोई इस्तीफा नहीं मांग रहा है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा देने पर मजबूर हुए हैं।

CWC 3

यूपी और पंजाब की ही बात कर लें, तो ये दोनों राज्य इसके उदाहरण हैं। यूपी में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को ही चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा। प्रियंका ने ही ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। उन्होंने ही 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारने का भी फैसला किया। जब चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हारी और 387 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई, तो प्रियंका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे अजय कुमार लल्लू से इस्तीफा ले लिया गया। ठीक इसी तरह पंजाब में राहुल गांधी ने सीएम फेस के तौर पर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को आगे किया। चन्नी खुद 2 सीट से लड़े और दोनों पर ही हार गए। पंजाब में सत्ता से कांग्रेस बाहर हो गई, लेकिन राहुल गांधी के गुण गांधी खानदान के करीबी गा रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पद छोड़ना पड़ा है।

Rahul, Sidhu And Channi