newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से उपजे हालात पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ताजा जानकारी, कहा दिल्ली की 23% आबादी कोरोना की चपेट में

स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने कहा, भारत में आज भी 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 837 है, जो विश्व के बड़े देशों की तुलना में काफी कम है, कुछ देश तो ऐसे हैं जहां भारत की तुलना में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 12 या 13 गुना मामले हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की मृत्यु दर कम है। मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 837 केस हैं। कई देशों की तुलना में भारत में मामले कम हैं। वहीं, दिल्ली की 23 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में आ चुकी है। राजधानी के शाहदरा इलाके में संक्रमण सबसे ज्यादा पाया गया।

Health Ministry PC

स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने कहा, भारत में आज भी 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 837 है, जो विश्व के बड़े देशों की तुलना में काफी कम है, कुछ देश तो ऐसे हैं जहां भारत की तुलना में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 12 या 13 गुना मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, वर्तमान में हम भारत में हम प्रति दिन प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 180 टेस्ट कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी भूषण ने कहा, आज के दिन भारत में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां कि पॉजिटिविटी भारत की औसत पॉजिटिविटी से कम है

Rajesh Bhushan

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 4,02, 529 एक्टिव केस हैं। अब तक 7,24,577 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, NCDC ने कहा कि हमने दिल्ली में सीरो सर्वे किया। लोगों में संक्रमण के प्रसार की जानकारी के लिए ये सीरो सर्वे किया गया। सर्वे में ओवरऑल प्रविलेंस 22.86 फीसदी मिला है। हमने एलाइजा टेस्ट किया है।

mp corona

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि महामारी को 6 महीने हो चुके हैं और 22.86 फीसदी लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहदरा में संक्रमण सबसे ज्यादा पाया गया है। दिल्ली के 11 जिलो में से 8 जिलों में 20 फीसदी से ज्यादा लोग संक्रमित हुए। NCDC के मुताबिक, शाहदरा जिले में 27 फीसदी आबादी में संक्रमण का प्रसार हो चुका है। सीरो सर्वे 27 जून से 10 जुलाई के बीच किया गया। सर्वे का डाटा 5 जुलाई तक क्लेक्ट किया गया था।