newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bilaspur: वाह!…बिलासपुर के पंकज चंदेल का कमाल, ईरान की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Bilaspur: बिलासपुर के पंकज चंदेल ईरान की सबसे ऊंची दामावंद चोटी पर भारतीय झंडा (तिरंगा) फहराया है। खास बात ये है कि पनोह के युवा पंकज चंदेल ने एक दिन में इस ट्रैक को पूरा कर दिखाया है

नई दिल्ली। बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह के युवा पंकज चंदेल ने कमाल कर दिखाया है। पंकज चंदेल ने पांच दिनों के ट्रैक को एक दिन में पूरा कर सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि बिलासपुर के पंकज चंदेल ईरान की सबसे ऊंची दामावंद चोटी पर भारतीय झंडा (तिरंगा) फहराया है। खास बात ये है कि पनोह के युवा पंकज चंदेल ने एक दिन में इस ट्रैक को पूरा कर दिखाया है जबकि इस ट्रैक को पूरा करने में पांच दिन लगते हैं।

Bilaspur.

साथ में ये शख्स रहा मौजूद

दामावंद चोटी को फतह करने के दौरान इस यात्रा में पंकज चंदेल के साथ अमित नेगी भी मौजूद रहें। किन्नौर के अमित नेगी भी उन लोगों में शामिल हैं जो कि माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि दामावंद, ईरान की सबसे ऊंची चोटी है। आम तौर पर इस चोटी को फतह करने में पांच दिनों का वक्त लगता है लेकिन पंकज चंदेल ने इसे एक दिन में ही पूरा कर लिया।

8 जुलाई से की थी ट्रैकिंग अभियान की शुरुआत 

बताया जा रहा है कि बिलासपुर के पंकज चंदेल ने माउंट दामावंद चोटी पर चढ़ने का अभियान 8 जुलाई से शुरु किया था। इस चोटी की ऊंचाई 5609 मीटर है। दामावंद की इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाले पंकज कहलूर एडवेंचर के संस्थापक हैं। वहीं, अब उनके इस हैरतअंगेज काम काम पर घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी, स्थानीय पंचायत प्रधान शर्मिला ठाकुर, उप प्रधान बेसरिया राम संधु, पूर्व प्रधान कुलजीत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।