newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पाकिस्तान में निकला जम्हूरियत का जनाजा..! 2 हजार रूपए में खरीदे जा रहे हैं लोगों के वोट

pakistan :तो देख लिया आपने। क्या देखा और क्या नहीं देखा ये तो आप हमें बात कमेंट करके बता ही देंगे। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद अब लगता नहीं है कि पाकिस्तान को लोकतांत्रिक देश कहा जाए। लोकतंत्र का पलीता लगाने वाला पाकिस्तान आखिर खुद को किस मुंह से लोकतांत्रिक देश कहेगा भी।

नई दिल्ली। आपने पाकिस्तान की गरीबी भी देखी। लाचारी भी देखी। बदहाली भी देखी। बदइंतजामी भी देखी। तानाशाही भी देखी। दगाबाजी भी देखी। आतंक से उसका बेइंतहा इश्क भी देखा। लेकिन अगर आपने अभी तक नहीं देखा, तो पाकिस्तान में निकाला जा रहा जम्हूरियत का जनाजा। नहीं देखा आपने अभी तक पाकिस्तान में लोगों की गरीबी का फायदा उठाकर उनके वोटों को खरीदने का पाकिस्तानी सियासी सूरमाओं का शौक। नहीं देखा है आपने कि कैसे वहां के सियासी सूरमा लोगों को 2 हजार रूपए देकर उन्हें शपथ दिला रहे हैं कि आने वाले 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में हमें वोट देना। जी हां…आज हम आपको दिखाएंगे कि कैसे पूरी दुनिया में लोकतांत्रिक देश होने का नगाड़ा बजाने वाला पाकिस्तान कैसे अपने यहां लोकतंत्र का पलीता लगा रहा है। आज हम आपको दिखाएंगे कि कैसे पाकिस्तानी सियासी सूरमा अपने लोगों की गरीबी का फायदा उठाकर उनके वोटों को खरीदने का दुस्साहस कर रहे हैं। खैर, इस पूरे माजरे पर ज्यादा कुछ टिका टिप्पणी करें, उससे पहले हम आपको दिखाते हैं वो वीडियो जिसे लेकर एक बार फिर से पाकिस्तान पूरी दुनिया के निशाने पर आ चुका है।

देखिए वीडियो…!

तो देख लिया आपने। क्या देखा और क्या नहीं देखा ये तो आप हमें बात कमेंट करके बता ही देंगे। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद अब लगता नहीं है कि पाकिस्तान को लोकतांत्रिक देश कहा जाए। लोकतंत्र का पलीता लगाने वाला पाकिस्तान आखिर खुद को किस मुंह से लोकतांत्रिक देश कहेगा भी। आपने तो वीडियो में देख ही लिया होगा कि कैसे कुछ लोग भोली भाली जनता को 2 हजार रूपए देकर उन्हें शपथ दिला रहे हैं कि आने वाले 5 नवंबर के चुनाव में उन्हें नवाज शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग को वोट देना है। सोचकर हैरानी होती है कि जिस लोकतंत्र को पाने के लिए पूरी दुनिया ने अपना सर्वत्र न्योछावर करने से गुरेज नहीं किया, आखिर पाकिस्तान उसका पलीता आखिर ऐसे कैसे लगा सकता है।

पाकिस्तान

यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। आखिर निकाले भी क्यों न। जिस तरह से वो जम्महूरियत का जनाजा निकाल रहा है। उसे देखते हुए लोगों का गुस्सा, तो वाजिब है। खैर, ये कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब पाकिस्तान ने अपने लोकतंत्र का जनाजा निकाला हो। इससे पहले वो इस तरह की बेहूदगी कर चुका है और जिस तरह से कई मौकों पर वहां सैनिक तानाशाही और सरकार की कार्यप्रणाली में सेना का हस़्तक्षेप दिखा है, उसे लेकर हमेशा से ही उसके लोकतांत्रिक होने पर सवाल खड़े होते रहे हैं। अब वो एक बार फिर से अपने इस वीडियो को लेकर जम्हूरियत के पहरेदारों के निशाने पर आ चुका है।