newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shashi Tharoor: दुल्हन के साथ पगड़ी पहने दिखे शशि थरूर, यूजर्स हुए कन्फ्यूज, सोशल मीडिया पर किए मजेदार कमेंट

Shashi Tharoor Viral Photo: बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो संसद परिसर में कई महिला सांसदों के साथ  सेल्फी लेते दिखे थे। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई भी की थी।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शाशि थरूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वो किताबों के चलते हो या फिर अपनी बयानों को लेकर शशि थरूर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बार कांग्रेस नेता थरूर अपनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।  दरअसल वायरल तस्वीर में कांग्रेस नेता शाशि थरूर दूल्हा और दुल्हन के साथ पगड़ी पहले दिखाई दे रहे है। खास बात ये है कि कांग्रेस नेता की ये फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कन्फ्यूज दिखे। इतना ही नहीं लोग उन्हें दूल्हा समझ बैठे। इसके साथ ही इस फोटो को यूजर्स मजेदार कैप्शन के साथ शेयर कर रहे है।

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो संसद परिसर में कई महिला सांसदों के साथ  सेल्फी लेते दिखे थे। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई भी की थी। तस्वीर को शेयर करते हुए थरूर ने लिखा था, ‘कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह मेरे छह साथी सांसदों के साथ।’ शशि थरूर की शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए थे।

वायरल फोटो पर लोगों की प्रतिक्रिया-