newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: बजरंग पूनिया ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक, तो खुश हुए PM मोदी, बधाई संदेश में लिखी ये बात

Tokyo Olympics: बजरंग ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए इस मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया और विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के बाद अपने नाम ओलंपिक पदक भी कर लिया है। वहीं कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है। भारत के बजरंग पहलवान ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। बजरंग ने इस तरह भारत की झोली में चौथा कांस्य और कुल छठा पदक डाला है। माकुहारी मेसे हॉल-ए मैट बी पर बजरंग का सामना कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव से था। बजरंग ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए इस मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया और विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के बाद अपने नाम ओलंपिक पदक भी कर लिया है। वहीं कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

bajrang punia

पीएम मोदी ने बजरंग पुनिया को दी बधाई-

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘ टोक्यो 2020 से खुशखबरी। बजरंग पूनिया बेहद शानदार ढंग से लड़े। आपकी इस उपलब्धि के लिए आपको बधाई। इससे हर भारतीय को गर्व और खुशी होती है।’