newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया ‘मां भारती सपूत’ वेबसाइट, अब आम जनता भी कर पाएगी शहीद जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद

Rajnath Singh: वहीं, इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने खुद वीडियो साझा जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने खुद इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी को वीडियो के रूप में कैद कर सार्वजनिक किया है। यह वीडियो अभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। दशकों तक गुलामी की बेड़ियों में बंधे रहने के बाद जब हिंदुस्तान आजाद हुआ, तो लोग देश भक्ति की भावना से इस कदर लबरेज हो गए कि मातृभूमि की रक्षा करने की दिशा में अपना सर्वत्र न्योछावर करने से गुरेज नहीं किया। इतिहास की परिघटनाएं इस बात की तस्दीक करने के लिए पर्याप्त है कि आजादी के सात दशकों के दौरान जब कभी-भी देश की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई आंच आई है, तो हमारे लोग पीछे नहीं हटे। आज एक ऐसा ही मौका देशवासियों को मिलने जा रहा है। जी हां…आपको बता दें कि बेशक आप आम नागरिक हों, लेकिन अब आपके पास मौका है कि आप देशहित में अपना अमूल्य योगदान दें। आइए, जानते हैं वो कैसे?

rajnath singh to launch website maa bharati ke sapoot today

दरअसल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट लॉन्च किया। इस वेबसाइट को लॉन्च करने का मुख्य मकसद वीरगति को प्राप्त हो चुके व हताहत हुए सैनिकों की आर्थिक रूप से मदद करना है, जो सैनिक सीमा पर वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं या किसी कारणवश शारीरिक रूप से घायल हो जाते हैं, तो अब सरकार के साथ-साथ आम जनमानस भी चाहे तो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, पहले भी आम लोगों की तरफ से कई मौकों पर ऐसे सैनिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की इच्छा जाहिर की जाती रही है, लेकिन कोई तंत्र विकसित नहीं होने के कारण आम जनता मदद नहीं कर पाती थी।  लेकिन अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां भारती के सपूत वेबसाइट को लॉन्च कर आम नागरिकों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

वहीं, इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने खुद वीडियो साझा जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने खुद इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी को वीडियो के रूप में कैद कर सार्वजनिक किया है। यह वीडियो अभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने इस सदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि, ‘कितने ऐसे बहादुर जवान हैं, जिन्होंने लड़ाई के दौरान अपने अंग खोए हैं। ना जाने कितने ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने अपनों को हमेशा के लिए खोया है। हमें अपने आर्मी की मदद करनी चाहिए। उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए। अपने आर्म फोर्स को अपनी फाइनेंशियल पोजीशन के हिसाब से उनकी मदद कर सकते हैं। आप अपनी क्षमता के हिसाब से मां भारती के सपूत वेबसाइट के जरिए ऐसे जवानों की आर्थिक मदद कर सकते हैं।

राजनाथ सिंह आज लॉन्च करेंगे 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां भारतीय वीर सपूत वेबसाइट के लॉन्च होने के मौके पर कहा कि, ‘ यह कार्यक्रम हमारे उन वीरों को समर्पित है जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। आजादी के बाद से ही हमारी सेना के वीर जवानों ने किन-किन हालातों का सामना कर देश को सुरक्षित रखा है उसका पूरा वर्णन करना कठिन है। सरकार के इस पहल का चौतरफा स्वागत किया जा रहा है।