newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक्शन में आई केंद्र सरकार, UP का चुनावी दौरा रद्द कर PM मोदी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

PM मोदी की तरफ से विगत दिनों पुतिन से वार्ता के दौरान युद्ध पर विराम लगाने की बात कही गई है, लेकिन पुतिन की मंशा से यह जाहिर नहीं हो पा रहा है कि वो पीएम मोदी की इस बात को आत्मसात करने की स्थिति में है। यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमकता में दिन व दिन इजाफा ही होता जा रहा है।

नई दिल्ली। शायद अन्य लोगों की भांति आप भी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भारत के रूख को जानने के लिए आतुर हो रहे होंगे और आपकी यह आतुरता लाजिमी भी है, क्योंकि अभी तक भारत की तरफ से रूस और यूक्रेन को लेकर रूख स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रूस से लेकर यूक्रेन के राष्ट्रध्यक्षों से फोन पर वार्ता की जा चुकी है, लेकिन इन वार्ताओं में अभी तक भारत के रूख पर कोई चर्चा नहीं हुई है। अभी तक सारी वार्ताएं दोनों ही युद्धग्रस्त क्षेत्रों में हिंदुस्तानियों को निकालने तक ही सीमित रही। ऐसे में कहीं न कहीं रूस यूक्रेन को लेकर भारत का रूख परिलक्षित होने से पूर्व ही दफन हो गया। हालांकि, पीएम मोदी की तरफ से विगत दिनों पुतिन से वार्ता के दौरान युद्ध पर विराम लगाने की बात कही गई है, लेकिन पुतिन की मंशा से यह जाहिर नहीं हो पा रहा है कि वो पीएम मोदी की इस बात को आत्मसात करने की स्थिति में है। यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमकता में दिन व दिन इजाफा ही होता जा रहा है, जिसे लेकर अब शायद भारत को भी सतर्क हो जाने की जरूरत है।

pm modi putin

शायद इसलिए आज यूपी के चुनावी दौरे को रद्द करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले रूस-यूक्रेन युद्ध पर बैठक करने का फैसला किया है। इस बैठक में केंद्र सरकार के सभी नुमाइंदे शिरकत करेंगे। तीनों सेनाओं को अध्यक्ष भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कथित पर इस बैठक में भारत की तरफ से रूस को लेकर क्या रुख अख्तियार किया जाए। इस पर फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है और इसके अलावा यूक्रेन और आसपास के इलाकों में फंसे हिंदुस्तानियों को निकालने की कवायद को किस तरह तेज किया जाए। इसका पूरा खाका भी खींचे जाने की संभावना जताई जा रही है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में 20 हजार हिंदुस्तानियों के फंसे होने की खबर है। अब तक दो पाले में यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस हिंदुस्तान लाया जा चुका है। अब ऐसी स्थिति में भारत रूस और यूक्रेन से लेकर वहां फंसे हिंदुस्तानियों को निकालने की दिशा में आगे चलकर क्या कुछ कदम उठाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।