newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

होली के सैलाब में सराबोर समस्त देश, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

इस बीच पीएम मोदी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री होली के त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वे ट्वीट कर होली की लख लख बधाइयां दे रहे हैं। अगर अभी आप किसी सूबे के मुख्मयंत्री का ट्विटर अकाउंट  खंगालेंगे तो आपको उसमें होली को संदर्भित करते हुए बधाइयों से भरे हुए ट्वीट जरूर मिल जाएंगे।

नई दिल्ली। अगप आप पीएम मोदी की समस्त गतिविधियों पर बारिकी से नजर रखने वाले लोगों की फेहरिस्त में शुमार हैं, तब तो आपने  एक बात जरूर गौर की होगी कि वे हर त्योहार के मौके पर समस्त देशवासियों को बधाई देने से गुरेज नहीं करते हैं। वे देशवासियों को संबोधित करने के दौरान जहां कई मसलों का जिक्र करते हैं, तो कभी उस त्योहार के मंगलमय होने कामना करते हैं। इसी कड़ी में आज यानी की शुक्रवार को होली के मौके पर समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समस्त देशवासियों को कोरोना के कायदों को ध्यान में रखते हुए होली का त्योहार मनाने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।

इस बीच पीएम मोदी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री होली के त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वे ट्वीट कर होली की लख लख बधाइयां दे रहे हैं। अगर अभी आप किसी सूबे के मुख्मयंत्री का ट्विटर अकाउंट  खंगालेंगे तो आपको उसमें होली को संदर्भित करते हुए बधाइयों से भरे हुए ट्वीट जरूर मिल जाएंगे। वहीं, अब आपको ये जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि  भारतीय संस्कृति का डंका न महज भारत की सरजमीं पर बल्कि विलायती धरा  में भी बजता है। इसी कड़ी में न्यॉयार्क में भी होली का त्योहार बहुत धूमधाम  से मनाया जा रहा है। जिनकी  कुछ तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं  और लोग उस पर अपनी हर्षपूर्ण प्रतिक्रियाओं की बयार बहाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि होली के सैलाब में पूरा देश सराबोर हो चुका है। सभी एक दूसरे को अपने पुराने गिले शिकवे भुलाकर बधाईयां दे रहे हैं। एक दूसरे को अपनी आगोश में लपेट रहे हैं और एक-दूसरे के मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना से जूझ रहे देश को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए होला का त्योहार  मनाने की हिदायत दी जा रही है। वहीं, आप भी होली का त्योहार अपने परिवार संग हर्षों उल्लास के साथ मनाए, यही हमारी कामना है और आपको हमारा ये लेख कैसा लगा। हमें कमेंट कर बताना मत भूलिएगा।