newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi: यूपी चुनाव से पहले अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए पीएम मोदी, बढ़ाया उनका उत्साह

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान अपने क्षेत्र की आधारिक संरचनाओं की विकास की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

नई दिल्ली। जलसा सियासी या गैर-सियासी हो। विलायती या गैर-विलायती हो। पीएम मोदी कभी किसी को निराश करना पसंद नहीं करते हैं। वे हर तबके के लोगों से मुखातिब होकर उनसे गुफ्तगू करने का शगल रखते हैं, जिसकी बानगी हमें कई मौकों पर देखने को मिल चुकी है। उनकी यही खासियत उन्हें अन्य सियासी सूरमाओं से अलग पहचान दिलाती है। इसी कड़ी में पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने के दौरान पीएम मोदी की आत्मीयता काफी चर्चा रही। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक कार्यकर्ताओं से सियासी सहित गैर सियासी मसलों पर विशेष चर्चा की। व्यक्तिगत तौर पर उनका हालचाल भी जाना व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी गतिविधियों में आई बदलाव को लेकर भी विशेष चर्चा की। आइए, आगे आपको इस खास रिपोर्ट में आपको पीएम मोदी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं संग की कई वार्ता के कुछ अंश दिखाते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनहित को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। लेकिन कई मौकों पर देखा जाता है कि आम जनता इन योजनाओं से वंचित रह जाती है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह भी सुनिश्चित करते हैं कि इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे।  इस दिशा में उनकी कोशिश जारी रहती है। इसी कड़ी में उन्होंने मनोज कुमार से भी बात की। इस दौरान मनोज ने पीएम मोदी से वार्ता के दौरान कहा कि, ‘वे अपने क्षेत्र में 10-15 दिनों में टोली बनाकर गरीबों का हालचाल लेने जाते हैं और ये सुनिश्चित करते हैं कि लोगों को मुफ्त राशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।’

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान अपने क्षेत्र की आधारिक संरचनाओं की विकास की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसी क्रम में बीजेपी कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा ने पीएम मोदी से वार्ता के दौरान बताया कि, प्रधानमंत्री जी के वहां से सांसद बनने के बाद से बनारस की कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार आया है और नई सड़कें बनने से शहर के लोगों को जाम से राहत मिली है।

प्रधानमंत्री के वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान एक कार्यकर्ता श्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के वहां से सांसद बनने के बाद से बनारस की कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार आया है और नई सड़कें बनने से शहर के लोगों को जाम से राहत मिली है।