newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Rajasthan Visit: फिल्म ‘The Vaccine War’ का जिक्र कर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, जानिए वजह..

PM Modi Rajasthan Visit: जोधपुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,” बड़े गर्व की बात है कि भारत ने मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बनाकर अपने देशवासियों के साथ-साथ दुनिया के करोड़ों लोगों का जीवन बचाया। कांग्रेस को मेड इन इंडिया वैक्सीन से भी बहुत परेशानी हो रही है।”

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। खबर है कि 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। वहीं चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से प्रचार अभियान तेजी से कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद प्रचार की कमान संभाल ली है। पीएम मोदी लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को पीएम मोदी राजस्थान के जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस को घेरने के लिए फिल्म द वैक्सीन का भी जिक्र किया।

जोधपुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,” बड़े गर्व की बात है कि भारत ने मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बनाकर अपने देशवासियों के साथ-साथ दुनिया के करोड़ों लोगों का जीवन बचाया। कांग्रेस को मेड इन इंडिया वैक्सीन से भी बहुत परेशानी हो रही है। पूरी दुनिया में हमारे वैज्ञानिकों की चर्चा हो रही है। मैंने सुना है एक फिल्म आई है द वैक्सीन वॉर, भारत में कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो रात-दिन मेहनत की, अपने लैब में एक ऋषि की तरह साधना की..उसमें हमारी महिला वैज्ञानिकों ने अद्भुत काम किया.. उस फिल्म में इन सभी बातों को दर्शाया गया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”हर भारतीय को फिल्म द वैक्सीन वॉर देखने के बाद गर्व हो रहा है..हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसा-ऐसा काम किया है.. मैं यह फिल्म बनाने वालों को बधाई देता हूं कि उन्होंने यह फिल्म बनाकर वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया। आने वाली पीढ़ी को ये बहुत काम आने वाला है।” बता दें कि निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वार’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज की गई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, अनुपम खेर मुख्य भूमिका में है। फिल्म कोरोना महामारी के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा कोविड वैक्सीन बनाने के पीछे के संघर्ष को दर्शाया गया है।