newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Employment To Youth: दिवाली से पहले 75000 युवाओं को PM मोदी आज देंगे केंद्र में नौकरी का तोहफा, 10 लाख पद भरे जाने का किया था एलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 लाख नौकरियां देने के एलान से पहले अपनी सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों से खाली पदों का डेटा मंगाया था। केंद्र सरकार में उस वक्त 9 लाख से ज्यादा पद खाली थे। मोदी ने इस पर इन सभी पदों को मिशन मोड में भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि साल 2023 के दिसंबर तक इन पदों पर भर्तियां हों।

नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले युवाओं को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बड़ा गिफ्ट मिलने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे मोदी 750000 युवाओं को केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मोदी ने इस साल जून में केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का एलान किया था। उसी कड़ी में आज इन युवाओं को नौकरी के दस्तावेज वो सौंपने वाले हैं। इस कार्यक्रम में ओडिशा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, चंडीगढ़ से सूचना और प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री जुड़ेंगे।

pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 लाख नौकरियां देने के एलान से पहले अपनी सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों से खाली पदों का डेटा मंगाया था। केंद्र सरकार में उस वक्त 9 लाख से ज्यादा पद खाली थे। मोदी ने इस पर इन सभी पदों को मिशन मोड में भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि साल 2023 के दिसंबर तक हर हाल में इन पदों पर भर्तियां की जाएं। राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी ने खुद बताया था कि युवाओं को रोजगार देने के लिए उनकी सरकार क्या कदम उठाने जा रही है। जिसके बाद ही सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों ने नौकरियां देने के लिए तेजी से कदम उठाना शुरू किया।

PM Modi

ये सभी 10 लाख पद 38 मंत्रालयों और विभागों में भरे जाएंगे। इन पदों में ग्रुप-ए, ग्रुप-बी (गैजेटेड), ग्रुप-बी (नॉन गैजेटेड) और ग्रुप सी के हैं। केंद्रीय सशस्त्र बलों में भी खाली पदों पर इसी योजना के तहत भर्तियां की जा रही हैं। सबसे ज्यादा नौकरियां रेलवे में दी जाएंगी। इन नौकरियों में युवाओं को लेने के लिए यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी जैसी एजेंसियों के जरिए परीक्षाएं कराई जा रही हैं। मोदी सरकार पहले ही कुछ पदों के लिए सिर्फ इम्तिहान को ही चयन का तरीका बनाया है। भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार रोकने के लिए इन पदों पर कोई इंटरव्यू नहीं किया जाता है।