newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Visit: आज प्रयागराज आएंगे PM मोदी, स्वयं सहायता समूह समेत महिलाओं को देंगे तीन शानदार तोहफे

मोदी यहां 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा मोदी यहां 202 पौष्टिक आहार बनाने वाली इकाइयों का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वो 1 लाख 1 हजार महिलाओं के खाते मे 20 करोड़ 20 लाख रुपए भी भेजेंगे।

प्रयागराज। पीएम नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर यूपी के दौरे पर आ रहे हैं। वो प्रयागराज पहुंचेंगे और वहां यूपी की महिलाओं को बड़े तोहफों से नवाजेंगे। प्रयागराज में मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। मोदी यहां 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इससे इन समूहों की 16 लाख महिलाओं को फायदा होगा। इसके अलावा मोदी यहां 202 पौष्टिक आहार बनाने वाली इकाइयों का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वो 1 लाख 1 हजार महिलाओं के खाते मे 20 करोड़ 20 लाख रुपए भी भेजेंगे। स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक मदद से 80 हजार समूहों को फायदा होगा। हर समूह को काम के लिए 1.10 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 60 हजार समूहों को प्रति समूह 15000 रुपए मिलेंगे।

Narendra Modi Talk Women

प्रधानमंत्री जिन 202 पौष्टिक आहार बनाने वाली इकाइयों की आधारशिला रखेंगे, उनमें से हर एक को बनाने में करीब 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये इकाइयां भी स्वयं सहायता समूह की होंगी। इससे 4000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। समेकित बाल विकास योजना ICDS के तहत यूपी के 826 में से 600 ब्लॉक में कुपोषित बच्चों को इनसे पौष्टिक भोजन मिल सकेगा इससे स्वयं सहायता समूहों को हर साल 5000 करोड़ का बिजनेस भी मिलेगा। इन इकाइयों में बना भोजन क्वालिटी के मामले में उत्तम होगा। भोजन बनाने के लिए कच्चा माल स्थानीय स्तर पर ही लिया जाएगा। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। पहले इस तरह का काम उद्योगों को दिया गया था। इससे काफी नुकसान हो रहा था और बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलने में भी दिक्कत हो रही थी।

pak minority girls

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को अलग-अलग उम्र में आर्थिक मदद दी जाती है। जन्म के वक्त 2000 रुपए, एक साल की उम्र पर 1000 रुपए, कक्षा 1 में दाखिले के वक्त 2000 रुपए, कक्षा 6 में दाखिले के वक्त 2000 रुपए, कक्षा 9 में पहुंचने पर 3000 रुपए और कक्षा 12 पास करने के बाद किसी डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में जाने पर 5000 रुपए दिए जाते हैं। हर एक बालिका को पैदा होने से 12वीं कक्षा पास करने तक कुल 15000 रुपए की मदद मुख्यमंत्री की योजना के तहत दी जाती है।