newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diwali With Soldiers: इस बार करगिल में सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

मोदी ने बीते कल यानी रविवार को अयोध्या में हुए दीपोत्सव में हिस्सा लिया था। यहां करीब पौने 16 लाख दीये जलाए गए थे। मोदी ने दीपोत्सव से पहले भगवान रामलला की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने पंचतत्व के प्रतीक 5 दीये रामलला को समर्पित किए। इसके बाद उन्होंने भगवान राम के राज्याभिषेक के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा लेजर शो और आतिशबाजी भी देखी थी।

नई दिल्ली। आज दिवाली है। पीएम नरेंद्र मोदी इस पर्व को हमेशा देश के सरहदों की रक्षा कर रहे जवानों के लिए खास बनाते रहे हैं। इस बार भी वो जवानों के साथ दिवाली मनाने की तैयारी में हैं। पीएमओ के मुताबिक मोदी जम्मू-कश्मीर के करगिल पहुंचे हैं। वहां जवानों के बीच वो रोशनी का पर्व मनाएंगे।

मोदी ने साल 2014 में केंद्र की सत्ता संभालने के बाद से हर साल सीमा पर डटे जवानों के साथ रोशनी के इस पर्व को मनाया है। मोदी ने दिवाली के पर्व पर देशवासियों को बधाई भी दी है। उन्होंने सभी के लिए खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

मोदी की दिवाली की बात करें, तो साल 2014 में पीएम बनने के बाद से ही वो सीमा पर तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते रहे हैं। साल 2014 में वो सियाचिन गए थे। इसके बाद 2016 में हिमाचल के चांगो गांव में मोदी ने दिवाली मनाई थी। साल 2017 में जम्मू-कश्मीर की गुरेज वैली में जवानों के बीच वो दिवाली पर पहुंचे थे। 2018 में मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल में दिवाली मनाई थी। फिर 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी पहुंचे थे। साल 2020 में वो दिवाली पर ऐतिहासिक लोंगेवाला पोस्ट पहुंचे थे। इसी पोस्ट पर साल 1971 की जंग में पाकिस्तान की टैंक ब्रिगेड को भारतीय जवानों ने नेस्तनाबूद किया था। इस घटना पर ‘बॉर्डर’ नाम की फिल्म भी बनी है। पिछले साल यानी 2021 में दिवाली के त्योहार पर मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में जवानों के बीच थे।

modi diwali 2