newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi US Visit: अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत…मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा व्हाइट हाउस..जानें प्रधामंत्री ने संबोधन में क्या कहा?

PM Modi US Visit: उमंग और उत्साह से  लबरेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे साथियों। सबसे पहले मैं अपने प्यारे मित्र जो बाइडन को दीर्घकालीन स्वागत के लिए अपना आभार प्रकट करना चाहूंगा। यह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे। जहां उनका व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी के इस दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। खासकर चीन और पाकिस्तान की इस दौरे पर विशेष नजरें बनीं हुई हैं। इस दौरे के बाद अमेरिका और भारत के रिश्तों को नई उड़ान मिली हैं, जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पीएम मोदी अपने कार्यकाल के दौरान आठ बार अमेरिका दौरे पर जा चुके हैं, लेकिन यह उनका पहला राजकीय दौरा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे थे। बता दें कि राजकीय दौरे के अंतर्गत यात्रा से संबंधित सभी खर्चों का भार मेजबान देश का कांधों पर होता है। वहीं,  पीएम मोदी और बाइडन ने व्हाइट से भारत-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया। आइए,  आगे आपको रिपोर्ट में बताते हैं कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा ?

क्या बोले पीएम मोदी?

उमंग और उत्साह से  लबरेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे साथियों। सबसे पहले मैं अपने प्यारे मित्र जो बाइडन को दीर्घकालीन स्वागत के लिए अपना आभार प्रकट करना चाहूंगा। यह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है। जिसके लिए मैं बाइडन का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। इस बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से तीन दशक पहले मैं एक आम नागरिक के रूप में अमेरिका आया था, तो मैंने बाहर से ही व्हाइट को देखा था। उस वक्त मैंने यह नहीं सोचा था कि मुझे कभी यहां संबोधन करने का मौका मिलेगा। हालांकि, अब पीएम बनने के बाद मैं यहां खुद कई बार आया हूं, लेकिन ऐसा पहली बार हुुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में भारत-अमेरिकी समुदाय के लिए व्हाइट हाउस के दरवाजे खोले गए हैं। वहीं, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की तारीख में  भारतीय अपनी प्रतिभा, क्षमता और निष्ठा के बलबूते अपनी शान को विश्व के हर कोने में बढ़ा रहे हैं। मैं जो बाइडन का इस अप्रतिम सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करना चाहूंगा।

अमेरिकी संसद में बोलना सम्मान की बात 

वहीं, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अमेरिकी संसद में बोलना मेरे लिए सम्मान की बात है। हालांकि, दूसरी बार मैं अमेरिकी संसद को संबोधित करने जा रहा हूं। इस दिशा में दोनों देश काम को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम विभिन्न मुद्दों से  विस्तार से चर्चा करेंगे। मुझे विश्वास है कि यह वार्ता सकारात्मक रहेगी। यह वार्ता दोनों देशों के विकास में अहम किरदार अदा करेगी। बहरहाल, अब आगामी दिनों में दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच होने जा रही इस वार्ता का क्या कुछ असर पड़ता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।